छपरा
सारण के भव्या शर्मा ने NEET परीक्षा में 677 अंक प्राप्त कर हासिल की सफलता

छपरा। सारण जिले के गड़खा निवासी भव्या शर्मा ने नीट 2024 की परीक्षा पास कर परिजनों सहित जिले का नाम रौशन किया है। उनकी सफलता से परिवार सहित पूरे गांव और गड़खा बाजार में खुशी की लहर है। सिरसा बली गांव निवासी डॉ त्रिलोकी शर्मा और डॉ मंजू कुमारी की पुत्री भव्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। भव्या ने 720 में 677 अंक प्राप्त किया है। उन्हें आल इंडिया रैंक में 10182 वां स्थान प्राप्त हुआ है।
भव्या ने हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2020 में पास की थी। इसके बाद वर्ष 2022 में सीएचएस वाराणसी से प्लस टू की परीक्षा पास की थी। इसके बाद वह नीट की तैयारी में जुट गई। अपनी सफलता को लेकर भव्या का कहना है कि इसमें उनकी मेहनत के साथ उनके माता-पिता का आशीर्वाद रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड
- September 9, 2026क्राइमछपरा शहर के VIP गली के होटल में पुलिस की छापेमारी, 5 युवक और 5 युवती हिरासत में; प्रबंधन की भूमिका भी जांच के घेरे में
- September 9, 2026क़ृषिवैज्ञानिक खेती से सारण के किसान ललित नारायण ने रचा नया कृषि मॉडल, पानी की हर बूंद और जमीन के हर हिस्से का उपयोग
- September 9, 2026छपरासारण के रिविलगंज में शौच करने गये व्यक्ति की नदी में डूबने की आशंका, तलाश जारी



