अब छपरा में JPU से करें BBA-BCA और फिशरीज की पढ़ाई, AICTE से मिली मान्यता

छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय (Jai Prakash University, Chhapra) छपरा के वोकेशनल एजुकेशन (Vocational Education) को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जेपी विश्वविद्यालय के इकाई गंगा सिंह कॉलेज (Ganga singh college) में बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन (BCA) और बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA), इंडस्टियल फिश एंड फिशरीज जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को AICTE (भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद) से स्वीकृति प्राप्त हो गई है।
AICTE (All India Council for Technical Education) की मान्यता मिलने के बाद इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। दोनों कोर्स सत्र 2025-28 के लिए संचालित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह पहल तकनीकी और प्रबंधकीय शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को बेहतर अवसर देने के उद्देश्य से की गई है।
ये खबर भी पढ़ें:
JPU Result: जेपी विश्वविद्यालय ने जारी किया स्नातक पार्ट-2 का परिणाम, 90% छात्र हुए सफल
प्रवेश की महत्वपूर्ण बातें:
- पाठ्यक्रम: BCA और BBA (तीन वर्षीय वोकेशनल कोर्स)
- स्थान: जेपी विश्वविद्यालय परिसर, छपरा
- प्रवेश प्रक्रिया: ऑनलाइन आवेदन
- आवेदन पोर्टल: www.jpv.ac.in/post/vocational-2025-28
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इन कोर्सों की विशेषता यह है कि छात्रों को तकनीकी व व्यावसायिक ज्ञान के साथ-साथ उद्यमिता व प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं से भी जोड़ा जाएगा। इससे छात्र उच्च शिक्षा और रोजगार के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकेंगे।
ये खबर भी पढ़ें: New Mahindra Bolero 7-Seater: दबंग लूक और क्लासिक फीचर्स के साथ मार्केट में भौकाल मचाने आ रही न्यू बोलेरो
संस्था का उद्देश्य:
इसका उद्देश्य युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा देना और उन्हें उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। AICTE की मान्यता मिलने से इन कोर्सों की वैधता और प्रभावशीलता और अधिक बढ़ गई है।
जयप्रकाश विश्वविद्यालय की यह पहल न केवल शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता लाने का प्रयास है, बल्कि छपरा और आसपास के छात्रों के लिए तकनीकी और प्रबंधकीय करियर की राह को भी आसान बनाएगी।
Author Profile

Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट



