बनारस-बांद्रा टर्मिनल के बीच समर स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन के रूट और समय में परिवर्तन

वाराणसी। रेलवे प्रशासन ने 09029/09030 बांद्रा टर्मिनस-बनारस-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट अनारक्षित साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी के परिचालन संबंधी कुछ बदलावों की सूचना दी है। यह विशेष गाड़ी अब बांद्रा टर्मिनस से 17, 24 अप्रैल, 01, 08, 18, 22, 29 मई, 05, 12, 19 और 26 जून 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा बनारस से 18, 25 अप्रैल, 02, 09, 19, 23, 30 मई, 06, 13, 20 और 27 जून 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को 12 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
🔸 09029 बांद्रा टर्मिनस से बनारस यात्रा
यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से 04:30 बजे प्रस्थान करेगी और बोरीवली, बोईसर, वापी, भेस्तान, चलथान, नंदूरबार, भुसावल, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर और अंत में बनारस 07:00 बजे पहुँचेगी।
🔸 09030 बनारस से बांद्रा टर्मिनस वापसी यात्रा
वापसी में यह ट्रेन बनारस से 09:00 बजे प्रस्थान करेगी और मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, मदन महल, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, नंदूरबार, चलथान, भेस्तान, वापी, बोईसर, बोरीवली होते हुए बांद्रा टर्मिनस 12:15 बजे पहुंचेगी।
🔸 कोच संरचना
इस गाड़ी में कुल 22 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे, जिनमें:
- सामान्य द्वितीय श्रेणी के 20 कोच
- एल.एस.एल.आर.डी. (गॉर्ड डिब्बा) का 1 कोच
- जनरेटर सह लगेज यान का 1 कोच शामिल है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय और मार्ग में होने वाले परिवर्तनों की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
Author Profile

Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा



