छपरा

छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज

धार्मिक स्थलों व स्कूलों के पास चल रही मांस दुकानों पर होगी कार्रवाई

छपरा। शहर में खुले में मांस-मछली की बिक्री और बिना लाइसेंस चल रही दुकानों पर अब नगर निगम सख्ती करने जा रहा है। नगर निगम प्रशासन ने ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हुए विशेष टीम का गठन किया है। नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया है कि बिना अनुज्ञप्ति संचालित दुकानों तथा अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में मांस-मछली बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

नगर आयुक्त द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार के पत्रांक-11/न०वि०/विविध-47/24-746, दिनांक 21 फरवरी 2026 के आलोक में यह कार्रवाई की जा रही है। विभाग द्वारा बताया गया है कि विभिन्न नगर निकायों के अंतर्गत कई स्थानों पर मांस-मछली की दुकानें बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा 345 के प्रावधानों के विपरीत संचालित हो रही हैं।

बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि कई दुकानों का संचालन बिना अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के किया जा रहा है, जबकि कुछ दुकानदार लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं कर रहे हैं। कई जगहों पर खुले में और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में मांस की बिक्री की जा रही है तथा मृत पशुओं को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जा रहा है, जिससे स्वच्छता और जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

धार्मिक स्थलों व स्कूलों के पास चल रही मांस दुकानों पर होगी कार्रवाई

प्रशासन ने यह भी पाया है कि ऐसी कई दुकानें धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों के आसपास संचालित हो रही हैं। ऐसे में विभाग ने निर्देश दिया है कि मांस-मछली की दुकानों को निर्धारित शर्तों के साथ ही अनुज्ञप्ति जारी की जाए और बिना लाइसेंस चल रही दुकानों को बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा 345 (4) के तहत बंद कराया जाए।

इसी निर्देश के आलोक में छपरा नगर निगम क्षेत्र में जांच और कार्रवाई के लिए नगर आयुक्त द्वारा एक टीम गठित की गई है। टीम को निर्देश दिया गया है कि क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध दुकानों की जांच करें और आवश्यक कार्रवाई कर इसकी रिपोर्ट नगर आयुक्त को उपलब्ध कराएं।

कार्रवाई के लिए गठित टीम

क्र.सं.नामपदनाम
1 अरविन्द कुमारनगर प्रबंधक
2 वेद प्रकाश वर्णवालनगर प्रबंधक
3 संजीव कुमार मिश्रासहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी
4 सुमित कुमारसहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी
5पृथ्वी प्रसाद यादवप्रभारी कर संग्राहक
6 संजय कुमार रामप्रभारी सफाई निरीक्षक
7 असगर अली अंसारीप्रभारी सफाई निरीक्षक
8 भरत प्रसादप्रभारी सफाई निरीक्षक
9 चंद्रमोहन यादवप्रभारी सफाई निरीक्षक
10 सुनील कुमार यादवदैनिक कर्मी
11 अरविन्द कुमारदैनिक कर्मी
12 अभिनव कुमार सिंहदैनिक कर्मी

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में स्वच्छता, स्वास्थ्य और नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button