रिविलगंज बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का बुलडोजर
छपरा । रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। रिविलगंज बाजार में सड़कों पर पसरे अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पंचायत, अंचल कार्यालय और स्थानीय थाना की संयुक्त टीम ने बुलडोजर (JCB) की मदद से सख्त कार्रवाई की।
इस अभियान के दौरान सड़कों के किनारे बने स्थायी और अस्थायी दुकानों व अतिक्रमण ढांचों को हटाया गया। कई घरों के आगे का हिस्सा भी तोड़ा गया, जो सड़क में अवैध रूप से फैला हुआ था।
अंचलाधिकारी, रिविलगंज कौशल कुमार ने बताया कि बाजार क्षेत्र में लगातार जाम की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे आमजन को काफी परेशानी हो रही थी। जांच में अतिक्रमण को इसका मुख्य कारण पाया गया। अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन समय सीमा के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई की।
अभियान के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
इस दौरान रिविलगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कुणाल किशोर, रिविलगंज के अंचलाधिकारी कौशल कुमार, रिविलगंज थानाध्यक्ष सुभाष पासवान सहित अन्य मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



