सारण के उर्षिता और सुप्रिया ने कंपार्टमेंटल परीक्षा में टॉप फाइव में बनायीं जगह

छपरा।मैट्रिक और इंटर विशेष सह कंपार्टमेंटल परीक्षा का परिणाम बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बुधवार को जारी कर दिया। सारण जिले में करीब 50 फीसदी से अधिक बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें छात्राओं की संख्या अधिक है। उत्क्रमित उच्च विद्यालय देवपुरा एकमा की उर्षिता पांडेय और बालिका उच्च विद्यालय नैनी की छात्रा सुप्रिया कुमारी ने 85 फीसदी अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। सारण जिले में टॉप 5 में दोनों छात्राओं ने जगह बनाई है।
जैतपुर निवासी पत्रकार जितेंद्र कुमार पांडेय व रिंकी पांडेय की पुत्री उर्षिता को 424 अंक मिले हैं। उर्षिता ने कहा कि वह डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है। उधर,बरहमपुर निवासी पूर्व सैनिक मनोज तिवारी व अलका कुमारी की बेटी सुप्रिया कुमारी को 422 अंक आए हैं।
बता दें कि जिले के पांच केंद्रों पर मैट्रिक व आठ केंद्रों पर इंटर की विशेष सह कम्पार्टमेंटल परीक्षा ली गयी थी। परीक्षा दो पालियों में ली गयी थी। इंटर की परीक्षा 29 अप्रैल से 11 मई,जबकि मैट्रिक की चार से 11 मई तक ली गयी थी। मैट्रिक की विशेष सह कम्पार्टमेंटल परीक्षा में 4619 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जबकि इंटर की विशेष सह कम्पार्टमेंटल परीक्षा में 4216 परीक्षार्थी। दोनों ही परीक्षा में सारण में लगभग 50 फीसदी बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



