छपरा-आनंद विहार स्पेशल समेत 2 एक्सप्रेस ट्रेंनो में लगेगा अतिरिक्त बोगी, यात्रियों को मिलेगा फायदा

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05113/05114 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा विशेष गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 02 अतिरिक्त कोच तथा 05045/05046 लालकुंआ-राजकोट-लालकुंआ विशेष गाड़ी में शयनयान श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01 अतिरिक्त कोच बढ़ाया जा रहा है।
05113 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी में छपरा से 19 मार्च,2025 से तथा 05114 आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा विशेष गाड़ी में 20 मार्च,2025 से वर्तमान रेक संरचना में लगाये जा रहे जी.एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच के स्थान पर परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार जी.एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 12, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 24 कोच लगाये जा रहे हैं।
इसी प्रकार 05045 लालकुंआ-राजकोट विशेष गाड़ी में 16 मार्च,2025 से तथा 05046 राजकोट-लालकुंआ विशेष गाड़ी में 17 मार्च,2025 से वर्तमान रेक संरचना में लगाये जा रहे जी.एस.एल.आर.डी. के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच के स्थान पर परिवर्तित रेक संरचना के अनुसार जी.एस.एल.आर.डी. के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये जा रहे हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







