छपरा में दहेज के लिए सेना के जवान की गर्भवती पत्नी की हत्या, 3 माह बाद कोर्ट से FIR दर्ज

क्राइम
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

छपरा। सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के खजूरी गांव मे ससुराल वालो द्वारा दहेज मे डेढ़ लाख रुपए की मांग को लेकर एक नवविवाहित गर्भवती महिला के साथ मारपीट की गयी। जिस कारण उक्त महिला सहित उसके गर्भ मे पल रहे नवजात की मौत हो गयी। इस मामले  मे करीब तीन माह बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के परिवाद पत्र संख्या 1082/24  के आलोक मे प्राथमिकी दर्ज हुई है।जिसमे पति निलेश गोस्वामी, ससुर नागेन्द्र गोस्वामी, सास बेदामी देवी, विवेकानंद गोस्वामी और उनकी पत्नी पूजा देवी, अशोक गोस्वामी और उनकी पत्नी कविता देवी,चंदन गोस्वामी और उनकी पत्नी मनीषा देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

घटना 5 अप्रैल की है।ससुराल वालो द्वारा नवविवाहित अनु कुमारी से डेढ़ लाख रुपए अपने मायके वालो से मांगने का दबाव बनाया गया। असमर्थता बताने पर उसके साथ मारपीट की गयी। जिससे उसके पेट मे दर्द होने लगा। आसपास के लोगो की दबाव पर अस्पताल ले जाया गया।

जहा उसने अगले दिन दम तोड़ दिया। घटना की सुचना पर पहुंचे मायके वालो ने दहेज के लिए ससुराल वालो द्वारा हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए मशरक थाना मे प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई गयी। मृतक महिला की मां सिवान जिला के नौतन थाना अंतर्गत गंभीरपुर गांव निवासी स्व विजय नाथ गोस्वामी की पत्नी मंजू देवी के दिए गए आवेदन के मुताबिक मशरक थानाध्यक्ष द्वारा प्राथमिकी को लेकर टाल-मटोल किए जाने पर सारण एसपी से न्याय की गुहार लगाई गयी। फिर थक-हार कर न्यायालय की शरण मे जाना पड़ा।

दिए गए आवेदन मे कहा गया है कि 5 जून 2023 को अनु की शादी बड़े धूमधाम से की गयी थी। कुछ दिन बाद से ही कम दहेज देने को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वालो द्वारा यह कहा जाने लगा की आर्मी लड़का से कम दहेज मे शादी कर लिए है।

मैने अपने समधी से फोन पर बात कर विधवा होने का हवाला देते हुए असमर्थता जतायी। जिसके बाद उन्होने आगे से ऐसी गलती नही करने का वचन दिया गया। फिर कुछ दिन बाद जमीन खरीदने के लिए डेढ़ लाख रुपए देने का दबाव बनाते हुए अनु को प्रताड़ित और मारपीट किया गया। जिस कारण उसकी मौत हो गयी।