छपरा में भतीजा ने की पैक्स अध्यक्ष की ईंट पत्थर से पीट-पीटकर हत्या

छपरा। सारण जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विशनपुरा में आपसी विवाद में पैक्स अध्यक्ष की ईंट पत्थर से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार के देर शाम का है। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खलपुरा निवासी धनंजय सिंह के रूप में हुआ है। जो खलपुरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष हैं।
हत्या का आरोपी मृतक का चचेरा भतीजा बताया जा रहा है। मौत की खबर सुनते ही अस्पताल परिसर में पुलिस और जानने वालों का जमावड़ा लग गया। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। विवाद का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के भाई ने बताया कि सोमवार के देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान दूसरे पक्ष ने लाठी डंडे और रॉड ईंट पत्थर से हमला कर दिया। जिससे सर पर गंभीर चोट लग गया। चोट लगने से घायल अचेत को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। दोनो पक्ष में पुराना रंजिश चलता आ रहा है। पूर्व में भी दोनो पक्ष द्वारा आपस मे मारपीट हो चुका है ।जिसको लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायती कर मामले को शांत करा दिया गया था।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के खालपूरा गांव में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की चोट लगने से मौत हो गई है। मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। परिजनों द्वारा दिये गए आवेदन के आधार पर पुलिस आरोपियों के घर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 6, 2026बिहारबिहार में 42.83 लाख परिवारों का पक्का घर पूरा, पीएम आवास योजना का 87.25% लक्ष्य हासिल
- October 6, 2026बिहारबिहार में अब नहीं होगा टेंडर घोटाला, ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज
- October 6, 2026TechnologyBSNL: गलत बिलिंग और सेवा में कमी पर BSNL को झटका, 6.69 लाख के बिल पर आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
- October 5, 2026क्राइमसारण में आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषी करार, तीन अभियुक्त बरी; सजा के बिंदु पर 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई



