छपरा में 30 वर्षों के बाद कार्यालय परिचारी को उच्चतर वर्ग में मिला प्रोमोशन

छपरा। सारण में काफी लंबे समय के बाद कर्मचारियों का प्रोमोशन किया गया है। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि सारण समाहरणालय अन्तर्गत विभिन्न कार्यालयों में पदस्थापित कार्यालय परिचारियों को उच्चत्तर पद निम्नवर्गीय लिपिक के विहित वेतनमान (वेतन स्तर-02) सहित, अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार दिया गया है। विदित हो कि इसके पूर्व सन 1991 में लगभग 30 वर्षों के पूर्व प्रोन्नति दी गई थी। वरियता क्रमांक मूल कोटी 47- आत्मा सहाय, 50- ललितेश्वर कुमार,64- जय प्रकाश कुमार, 85- पवन कुमार साह, 88- रवि कुमार, 89- अभिनेष कुमार, 90- छोटू कुमार पाण्डेय एवं 95- सूर्य प्रकाश राय शामिल है।
जिलाधिकारी महोदय के द्वारा बताया गया कि यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त अधिसूचना में निहित शर्तों के अधीन है। उच्चत्तर पद के साथ विहित वेतनमान का आर्थिक लाभ निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर उनके पदस्थापन कार्यालय में योगदान की तिथि से अनुमान्य होगा।
निर्धारण के अनुसार अकार्यकारी प्रभार की यह व्यवस्था माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष विचाराधीन सिविल अपील संख्या-4880/2017, बिहार सरकार बनाम अन्य में पारित होने वाले अंतिम आदेश के फलाफल से प्रभावित होने की शर्त पर अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार प्रदान की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







