छपरा में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर होगी कार्रवाई, टीम का होगा गठन

छपरा। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी के अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यशाला में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के संबंध में अध्यक्षता करते हुए डॉ भूपेंद्र कुमार ने कहा कि तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम राज्य के सभी 38 जिलों में संचालित है। इस कार्यशाला के दौरान जिले में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने संबंधी विभिन्न मामलों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।
तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता जरूरी: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने में सामूहिक रूप से हम सभी को प्रयास करने की जरूरत है। ताकि हम लोग समाज के सभी वर्गों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर सके। खास कर आजकल के युवाओं में तंबाकू सेवन की बढ़ती लत को रोकने के लिए हमें विशेष रूप से कदम उठाने होंगे। आम लोगों को तंबाकू का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित व जागरूक करने की जरूरत है। सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान मामले में सख्ती के साथ निबटने के लिए टीम गठित कर कार्रवाई करने की बात कही गई है। साथ ही सार्वजनिक स्थलों सहित सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में तंबाकू मुक्त क्षेत्र का बोर्ड लगाने का भी दिशा निर्देश दिया गया है।
तंबाकू मुक्त जिला बनाने को लेकर हो विशेष पहल: एनसीडीओ
जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ भूपेंद्र कुमार ने कहा कि जिले को तंबाकू मुक्त जिला बनाने को लेकर विशेष रूप से मुहिम चलाने की आवश्यकता है। ताकि आने वाली पीढ़ियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। उन्होंने जिले में त्रिस्तरीय छापामार दस्ता के माध्यम से शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के अंदर अवस्थित सभी तंबाकू दुकान को हटाने के लिए स्थानीय प्रशासन को ठोस कदम उठाने के लिए दिशा निर्देश दिया गया। तंबाकू नियंत्रण अधिनियम कोटपा- 2003 की विभिन्न धाराओं की विस्तृत जानकारी देते हुए तंबाकू के उपयोग को नियंत्रित करने को लेकर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







