
शुक्रवार की देर रात झारखंड के दुमका के हंसडीहा थाने क्षेत्र में एक स्पेनिश महिला के साथ दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
झारखंड के दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार 1 मार्च की देर रात एक स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. इस संबंध में एसपी दुमका ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत दर्ज कर ली है. तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और चिकित्सा जांच सहित जांच जारी है। यह महिला अपने पति के साथ इंडिया टूर पर आई है.





जरमुंडी उप मंडल पुलिस अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि स्पेनिश महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना शुक्रवार रात को हुई. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि अन्य जानकारी का खुलासा बाद में किया जाएगा। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि दंपति शुक्रवार रात बाइक से बांग्लादेश से दुमका पहुंचा था और बिहार और फिर नेपाल जा रहा था. रात करीब 12 बजे वह हंसडीहा बाजार के सामने कुंजी कुरुमाहाट नामक स्थान पर अपना टेंट लगाकर रुके थे.
7-8 युवक शामिल
इसी दौरान इलाके के सात-आठ युवकों ने इस महिला के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस अधिकारी ने कहा: अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की तलाश जारी है. पीड़िता को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. कथित सामूहिक बलात्कार उस दिन हुआ जब प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड का दौरा किया और राज्य में कानून-व्यवस्था और जबरन वसूली पर गंभीर चिंता व्यक्त की थी.
बीजेपी ने राज्य सरकार पर बोला हमला
इस मुद्दे पर बोलते हुए बीजेपी विधायक अनंत ओझा ने कहा कि यह राज्य के लिए कलंक है. यह राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में गिरावट का संकेत देता है।’ उन्होंने कहा कि राज्य में विदेशी भी सुरक्षित नहीं हैं. पुलिस को जल्द हस्तक्षेप करना चाहिए और सरकार को भी संज्ञान लेना चाहिए. ऐसे अराजकतत्वों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
