छपरा नगर निगम के द्वारा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन, स्वछता पखवाड़ा का आगाज

छपरा। नगर निगम सभागार मे महापौर रागनी कुमारी एवं नगर आयुक्त सुमित कुमार के द्वारा स्वास्थय शिविर का आयोजन किया गया। विभागीय आदेशानुसार स्वछता पखवाड़ा का आयोजन स्वास्थय शिविर के साथ शुरू किया गया। जिसमे सभी सफाई कर्मी , नगर निगम कर्मी , समूह की महिलाये एवं सभी पदाधिकारी का हेल्थ चेक अप किया गया।
जिसमे ओ पी डी सेवा, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन साधन, डेंगू से संबंन्धित परामर्श, NCD जाँच की व्यवस्था की गयी थी।जिसमे 249 लोगो का जाँच इस शिविर मे किया गया। शिविर में भाग लेने वाले लोगो का स्वास्थय जाँच के साथ दवा भी मुफ्त में दिया गया ।
शिविर मे सिटी मैनेजर वेद प्रकाश वर्णवाल, नीरज झा, सिटी मिशन मैनेजर, सुधीर कुमार हिमांशु, डा0 मोहमद आफताब, डा. अन्नू सिंह , केशव कुमार, मनीष कुमार, पंकज, अरविन्द पिरामल, अतुल , शालिनी, खुशबु , अनपूर्णाएवं सभी एए एम मौजूद थी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 6, 2026छपरासारण में नए साइबर DSP की पोस्टिंग, दीपक कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी
- September 6, 2026छपराChhapra Flood: सारण में बाढ़ का बड़ा संकट, 2.33 लाख लोग प्रभावित; 155 नावें और 21 मेडिकल कैंप सक्रिय
- September 6, 2026छपराछपरा में गर्भवती की मौत पर 13 साल बाद फैसला, डॉक्टर को देना होगा 20 लाख मुआवजा
- September 4, 2026छपराChhapra Flood Crisis: बाढ़ के बीच गूंजी किलकारी, जन्माष्टमी पर अकिलपुर दियारा में ‘कान्हा’ के आने की खुशी



