छपरा

Chhapra News: छपरा में नया जेल का होगा निर्माण, डीएम ने किया चयनित भूमि का निरीक्षण

शहर में अवस्थित कारागार पर अत्यधिक दबाव

छपरा। सारण जिले में प्रस्तावित नए मंडल कारा  के निर्माण की दिशा में प्रशासन ने अहम कदम बढ़ा दिया है। बुधवार को जिलाधिकारी अमन समीर ने गड़खा प्रखंड के अलोनी गांव स्थित संभावित स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी और अंचलाधिकारी गड़खा भी उनके साथ उपस्थित थे।

डीएम ने किया भूमि का निरीक्षण

निरीक्षण का उद्देश्य प्रस्तावित भूमि की उपयुक्तता, विधिक स्थिति, भौगोलिक परिस्थिति और सामाजिक प्रभाव का मूल्यांकन करना था, ताकि नए मंडल कारा के निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से भूमि की पूरी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा और भूमि के सीमांकन, स्वामित्व, भूमि प्रकार, और आवागमन की स्थिति जैसे तकनीकी पहलुओं को भी गंभीरता से परखने का निर्देश दिया।

Ayushman Card: अब घर बैठें मोबाइल से बनाएं अपना आयुष्मान कार्ड, पाएं 5 लाख के मुफ्त इलाज की सुविधा

जेल निर्माण से मिलेगी कारा व्यवस्था को मजबूती

जिलाधिकारी ने कहा कि सारण प्रमंडल में नए मंडल कारा का निर्माण कानून-व्यवस्था और जेल प्रबंधन की दृष्टि से एक मील का पत्थर साबित होगा। वर्तमान में शहर में अवस्थित कारागार पर अत्यधिक दबाव है और विचाराधीन एवं सजायाफ्ता बंदियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर एक नए  जेल की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

BSNL की धमाकेदार वापसी: दो तिमाही में कमाए 542 करोड़, 2007 के बाद पहली बार मुनाफा

भूमि चयन में ध्यान रखी जाएगी पारदर्शिता

अमन समीर ने कहा कि भूमि चयन की प्रक्रिया पारदर्शिता, कानूनी वैधता, और जनहित को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। भूमि अधिग्रहण के बाद जल्द ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी, ताकि राज्य सरकार से इसके लिए आवश्यक अनुदान और स्वीकृति प्राप्त की जा सके।

Chhapra News: सारण में बालू घाटों की बंदोबस्ती अटकी, 50 घाटों की नहीं हुई निलामी

संभावित लाभ

  • मंडल कारा बनने से बंदियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
  • जेल में भीड़ का दबाव कम होगा।
  • जेल प्रशासन को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
  • सुरक्षा प्रबंधन अधिक कुशल और केंद्रीकृत होगा।
  • सारण को एक नया प्रशासनिक आधार मिलेगा।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button