
छपरा। सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र स्थित पचरूखवा गांव में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक घर में छापेमारी की। करीब सुबह 5 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान टीम ने घंटों तक पूछताछ की और जांच के बाद एक युवक का मोबाइल फोन तथा लैपटॉप जब्त कर अपने साथ ले गई। हालांकि, एनआईए की टीम ने कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
घंटों पूछताछ के बाद युवक का मोबाइल और लैपटॉप जब्त
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एनआईए की टीम ने गांव निवासी निजाम अंसारी के घर को चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान उनके पुत्र सदाकत अंसारी से कई घंटे तक पूछताछ की गई। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन और लैपटॉप की गहन जांच की गई, जिसके बाद दोनों इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सील कर जब्त कर लिया गया।
छापेमारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मशरक थानाध्यक्ष उज्जवल कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पूरे इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई की गई, जिससे गांव में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।
कंबोडिया में करता था काम
स्थानीय लोगों के अनुसार सदाकत अंसारी कुछ समय पहले कंबोडिया में कार्य करता था। ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा रही कि उस पर मानव तस्करी से जुड़े एक मामले में केस दर्ज है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस या एनआईए की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
एनआईए ने नहीं दी आधिकारिक जानकारी
छापेमारी के दौरान एनआईए के अधिकारियों ने मीडिया या स्थानीय लोगों को कार्रवाई के उद्देश्य और जांच की प्रकृति के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह कार्रवाई किस मामले में की गई और जांच किस स्तर पर चल रही है।
स्थानीय पुलिस का कहना है कि कार्रवाई एनआईए द्वारा की गई है और एजेंसी के निर्देशानुसार आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया गया। मामले में विस्तृत जानकारी एनआईए की ओर से आधिकारिक बयान जारी होने के बाद ही सामने आ सकेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान



