छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट आने से साइकिल सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

छपरा: सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने एक साइकिल सवार को कुचल दिया। इस दुर्घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
जानकारी के अनुसार, रिविलगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी स्वर्गीय अशरफ महतो के 55 वर्षीय पुत्र शिव शंकर महतो सब्जी खरीदकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर टेकनिवास बाजार के पास तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों का विरोध:
दुर्घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने छपरा-सिवान मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रिविलगंज थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने डंपर को खदेड़कर जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
परिजनों में मातम:
मृतक के परिवार में उनकी मौत के बाद कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि शिव शंकर महतो घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







