सारण में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम ने किया निरीक्षण, रात भर तटबंध की निगरानी का दिया आदेश

छपरा। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा गंडक नदी के जल स्तर में वृद्धि होने के परिप्रेक्ष्य में मकेर, अमनौर, तरैया तथा पानापुर अंचल के सारण तटबंध अवस्थित सभी निचले क्षेत्रों के पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
गंडक नदी के विभिन्न क्षेत्रांतर्गत जल स्तर में वृद्धि का मुआयना किया गया तथा उक्त क्षेत्रांतर्गत सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों तथा थानाध्यक्षों को आज रात्रि में पूरी तरह से अलर्ट रहने तथा तटबंध पर एवम् निचले क्षेत्रों में लगातार गश्ती करने का निदेश दिया गया साथ ही किसी भी आकस्मिक परिस्थिति के उत्पन्न होने पर अविलंब त्वरित रूप से आवश्यक सुरक्षात्मक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल सारण को निदेश दिया गया कि सारण तटबंध के सभी निचले क्षेत्रों के आक्राम्य स्थलों पर निश्चित रूप से पर्याप्त मात्रा में जियो बैग तथा कटाव निरोधी सामग्री उपलब्ध रखते हुए आज रात्रि भर सारण तटबंध का लगातार निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे तथा किसी भी क्षेत्र में कोई भी समस्या उत्पन्न होने पर त्वरित रूप से जिला प्रशासन एवम् अनुमंडल प्रशासन को उसकी सूचना देते हुए अविलंब आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



