सारण में युवक की निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच शुरू

छपरा। जिले के मशरक थाना क्षेत्र के गोपाल वाड़ी चवर में गुरुवार को एक युवक की निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हालांकि मृतक की पहचान नही हो पाया है। मौके पर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद, थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा,प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार ने दल बल के साथ पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
जांच-पड़ताल में युवक की पहचान नही हो पायी है घटना के बारे ग्रामीणों में बताया कि चवर में घास काटने गांव के बच्चे गये थें वही पर शव देख बच्चों ने हल्ला मचाया। मौके पर थाना पुलिस को सुचना दी गई पुलिस पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटनास्थल पर जांच-पड़ताल में युवक की निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या की गई है वही घटनास्थल पर शराब के पैकेट, ग्लास के साथ गर्दन रेतने वाला हसुआ घटनास्थल पर फेका पाया गया।
हत्या बीती मध्य रात्रि की हैं। घटना की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 13, 2026छपरा शहर का होगा ऐतिहासिक विस्तार, 227 राजस्व गांवों को किया जायेगा शामिल
छपराMay 13, 2026सारण में बाढ़ के खतरे से निपटने की तैयारी तेज, बाढ़ निरोधक कार्यों का डीएम ने लिया जायजा
करियर – शिक्षाMay 13, 2026CBSE 12वीं परीक्षा में AND पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, आकांक्षा बनी स्कूल टॉपर
बिहारMay 13, 2026बिहार में महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर मिलेगा ₹1 लाख अनुदान







