छपरा से मशरक-थावे के रास्ते उधमपुर तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन का हुआ अवधि विस्तार

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व से चलायी जा रही 05193/05194 छपरा-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर)-छपरा वाया मशरख,कप्तानगंज साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार छपरा से 28 सितम्बर, 2024 तक प्रत्येक शनिवार को तथा शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) से 30 सितम्बर, 2024 तक प्रत्येक सोमवार को 04 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है।
प्रत्येक शनिवार को छपरा से खुलेगी :
05193 छपरा-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) विशेष गाड़ी 28 सितम्बर, 2024 तक छपरा से प्रत्येक शनिवार को छपरा 14.00 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 14.12 बजे, मशरख से 15.02 बजे, दिधवादुबौली से 15.34 बजे, थावे से 17.05 बजे, तमकुही रोड से 17.37 बजे, पडरौना से 18.10 बजे, कप्तानगंज से 19.35 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, खलीलाबाद से 21.31 बजे, बस्ती से 21.59 बजे, गोंडा से 23.25 बजे, दूसरे दिन बुढ़वल से 01.18 बजे, सीतापुर से 03.10 बजे, शाहजहांपुर 05.42 बजे, बरेली से 06.48 बजे, मुरादाबाद से 09.05 बजे, लक्सर जं. से 11.10 बजे, रूड़की से 11.37 बजे, सहारनपुर से 12.25 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 12.57 बजे, अम्बाला कैंट से 14.20 बजे, ढंडारी कलां से 15.56 बजे, जलंधर कैंट से 17.05 बजे, पठानकोट कैंट से 19.00 बजे, कठुआ से 19.32 बजे तथा जम्मूतवी से 20.45 बजे छूटकर शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) 22.10 बजे पहुंचेगी।
सोमवार को उधमपुर से चलेगी
05194 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर)-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी 30 सितम्बर, 2024 तक शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) से प्रत्येक सोमवार को 00.05 बजे प्रस्थान कर जम्मूतवी से 01.15 बजे, कठुआ से 02.22 बजे, पठानकोट कैंट से 03.00 बजे, जलंधर कैंट से 04.50 बजे, ढंडारी कलां से 06.20 बजे, अम्बाला कैंट से 08.25 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 09.20 बजे, सहारनपुर से 10.50 बजे, रूड़की से 11.40 बजे, लक्सर जं. से 12.07 बजे, मुरादाबाद से 14.30 बजे, बरेली से 15.46 बजे, शाहजहांपुर 16.58 बजे, सीतापुर से 19.10 बजे, बुढ़वल से 21.17 बजे, गोंडा से 22.20 बजे, बस्ती से 23.50 बजे, दूसरे दिन खलीलाबाद से 00.27 बजे, गोरखपुर से 01.20 बजे, कप्तानगंज से 02.17 बजे, पडरौना से 02.57 बजेे, तमकुही रोड से 03.32 बजे, थावे से 04.45 बजे, दिधवादुबौली से 05.42 बजे, मशरख से 06.15 बजे तथा छपरा कचहरी से 07.20 बजे छूटकर छपरा 08.00 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन लगा है 22 कोच
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी के 08 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारApril 29, 2026बिहार में AI से कंट्रोल होगा ट्रैफिक, ITMS प्रोजेक्ट में 42 कंपनियों की एंट्री
Railway UpdateApril 29, 2026अब ट्रेन से विदेश यात्रा, IRCTC की लग्जरी ट्रेन से भारत से भूटान तक सफर
क्राइमApril 29, 2026Cyber Crime: बिहार में 5036 फर्जी बैंक खातों पर एक्शन, साइबर माफिया के नेटवर्क में सेंध
क्राइमApril 29, 2026सारण में कोर्ट का बड़ा फैसला, गांजा तस्कर को मिली 10 साल की सजा, एक लाख का जुर्माना







