करियर – शिक्षादेशविदेश

हवाई जहाज के पंखों में ईंधन क्यों भरते है?

ऐसे कई सवाल होते हैं जिनके बारे में हम सोचते भी नहीं हैं, लेकिन जब वो हमारे दिमाग में आते हैं तो सोचते हैं कि हमें इसका जवाब जल्दी क्यों नहीं ढूंढा. इनमें से एक सवाल यह है कि हवाई जहाजों के पंखों में यह ईंधन क्यों डाला जाता है।

एक समय था जब लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में कई दिन लग जाते थे। अब परिस्थितियाँ बदल गई हैं, विज्ञान ने परिवहन के ऐसे साधन ईजाद कर लिए हैं जिनकी मदद से लोग कुछ ही घंटों में लंबी दूरी तय कर सकते हैं। हालाँकि, हम जिन विमानों से उड़ाते हैं उनके बारे में बहुत सी बातें हैं जो हम नहीं जानते हैं। आज हम आपको इन्हीं दिलचस्प सवालों में से एक सवाल का जवाब बताएंगे।

कुछ ऐसे तथ्य होते हैं, जिनके बारे में हम सोचते भी नहीं हैं, लेकिन जब हम सोचते हैं, तो हमें आश्चर्य होता है कि हमें इसका उत्तर पहले क्यों नहीं मिला। इनमें से एक सवाल यह है कि हवाई जहाजों के पंखों में ईंधन क्यों डाला जाता है। क्या आप इसका उत्तर जानते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

पंखों में ईंधन क्यों भरते हैं ?

ऑनलाइन चर्चा मंच Quora पर जब किसी ने यह सवाल पूछा तो अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आईं। विमानन विशेषज्ञ रेबेका विलियम्स ने कहा कि जहाज का संतुलन बनाए रखने के लिए जहाज के पंखों में ईंधन जमा किया जाता है। ईंधन का वजन बहुत अधिक होता है और इसे विमान के मुख्य हिस्से में कहीं रखने से सामान रखने की जगह कम हो जाएगी। यदि विमान के पिछले हिस्से में ईंधन भरा जाता है, फ्लाइट का वज़न बढ़ जाएगा और प्लेन जैसे ही उड़ेगा, तो बैलेंस बिगड़ जाएगा.फ्यूल खत्म होने पर लैंडिंग के वक्त इसका आगे का हिस्सा झुक जाएगा. इस संतुलन की समस्या से बचने के लिए ईंधन को पंखों में संग्रहित किया जाता है।

ये भी जानना है जरूरी…

रेबेका ने कहा, पंखों में ईंधन जमा करने से पंखों पर दबाव भी कम हो जाता है और ईंधन का वजन पूरे विमान में समान रूप से वितरित हो जाता है। यदि कुछ गलत होता है, तो ईंधन बिना पंप के गुरुत्वाकर्षण द्वारा इंजन में प्रवाहित होता है. पंख बाहर से बड़े दिखते हैं लेकिन अंदर से खोखले होते हैं। इन मामलों में, पंखों में ईंधन का भंडारण विमान के वजन को संतुलित करता है और विमान पर कम दबाव डालता है।

Author Profile

Himanshu Yadav

Related Articles

Back to top button