अब जनकपुर से अयोध्या के लिए चलेगी ट्रेन, रेलवे ने की पहल

बिहार डेस्क। भारतीय रेलवे की ओर से अच्छी खबर सामने आई है। रेलवे ने जनकपुर से अयोध्या के बीच चलने वाली ट्रेन सेवा के लिए पूरी तैयारी कर ली है। अब बस शुरुआत के लिए मंजूरी का इंतजार है। रविवार को नेपाल रेलवे के महाप्रबंधक निरंजन झा ने यह जानकारी दी। दरअसल, निरंजन झा जनकपुर-जयनगर रेलखंड का निरीक्षण करने के लिए जयनगर नेपाली रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि ट्रेन सेवा शुरू करने के लिए भारतीय रेलवे को समय सारिणी भेज दी गई है। हालांकि, अभी तारीख तय नहीं हुई है। नेपाल के भारतीय राजदूत के माध्यम से पूर्व मध्य रेलवे को समय सारिणी भेजी गई है।
क्या है टाइमिंग
महाप्रबंधक ने बताया कि यह ट्रेन सप्ताह में एक बार चलेगी और इसमें 20 डिब्बे होंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए एसी, स्लीपर और जनरल डिब्बे होंगे। यह ट्रेन हर शनिवार दोपहर 1:30 बजे जनकपुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी यात्रा में यह ट्रेन रविवार शाम 5 बजे अयोध्या से चलेगी और सोमवार सुबह 8 बजे जनकपुर पहुंचेगी।
नई दिल्ली तक करने का प्रस्ताव
उन्होंने बताया कि रेलवे ने इस ट्रेन सेवा का विस्तार नई दिल्ली तक करने का प्रस्ताव भी रखा है। महाप्रबंधक ने बताया कि इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे से भी बात हुई है। इसके अलावा, जनकपुर से जयनगर के बीच मालगाड़ी सेवा शुरू करने के लिए भी नेपाल ने पहल की है। नौ माह पहले ही इस बारे में भारतीय राजदूत को पत्र लिखा गया था। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के कस्टम नियमों और आयात-निर्यात प्रक्रियाओं के कारण यह मामला अभी अटका हुआ है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 12, 2026सारण में पत्नी की हत्या कर शव को किया गायब, तीन साल बाद कोर्ट से मिली उम्र कैद की सजा
क्राइमJune 12, 2026सारण में जहरीली शराब पिलाकर हत्या मामले का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
क्राइमJune 11, 2026Saran Crime News: चोरी की बाइक बनी राजदार, खुल गया हथियार और शराब कारोबार का खेल
Railway UpdateJune 11, 2026रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा का ‘फुल चेकअप’, फायर सेफ्टी ऑडिट से उजागर होंगी कमियां







