छपरा के सभी वार्डों से पानी का सैंपल लेकर होगी गुणवत्ता की जाँच

छपरा। जिलाधिकारी अमन समीर ने जिला के सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। वर्त्तमान में जारी हीट वेब की स्थिति को लेकर पेयजल की व्यवस्था के प्रति सभी को संवेदनशील रहने को कहा गया। नल जल एवं चापाकलों से संबंधित शिकायत/समस्या के निवारण हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित कर इसका दूरभाष संख्या को सार्वजनिक करने को कहा गया। नगर क्षेत्र के सभी उपयुक्त एवं आवश्यक स्थलों पर अधिक से अधिक संख्या में प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। पर्याप्त संख्या में टैंकर की भी व्यवस्था रखने को कहा गया जिसका उपयोग आवश्यकतानुसार करने को कहा गया। पेयजल हेतु निर्मित टंकी की सफाई कराने को कहा गया। सभी वार्डों के पेयजल के नमूने को संग्रहित कर पीएचईडी के सहयोग से इसके गुणवत्ता की जाँच सुनिश्चित कराने को कहा गया।
नगर क्षेत्र में साफ-सफाई कार्य मे लगे कर्मियों के संदर्भ में जानकारी ली गई। कचरे के निस्तारण हेतु जिन नगर निकायों में लैंडफिल साइट चिन्हित नहीं हुआ है, वहाँ के लिये अंचलाधिकारी के सहयोग से जमीन चिन्हित करने का निदेश सभी कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया।
मॉनसून पूर्व तैयारी के तहत नगर क्षेत्र के सभी नाले एवं नालियों की उड़ाही एवं साफ सफाई 15 जून तक सुनिश्चित कराने को कहा गया।
योजनाओं के क्रियान्वयन के संदर्भ में प्रत्येक नगर निकाय में स्थानीय आवश्यकता एवं परिस्थितियों के आधार पर ऐसी कम से कम 5 योजनाओं की प्लानिंग करने को कहा गया जिससे स्थानीय लोगों के दैनिक जीवन में सहूलियत हो सके। इसमें पार्क, प्ले ग्राउंड,पुस्तकालय, घाट का निर्माण/सौंदर्यीकरण, बाजार का सौंदर्यीकरण, वेंडिंग जोन का निर्माण, सम्राट अशोक भवन का निर्माण, वाक वे, वृहत वृक्षारोपण आदि जैसी योजनाओं के लिये स्थानीय आवश्यकता एवं परिस्थितियों के अनुरूप पहल करने को कहा गया।
बैठक में परिक्ष्यमान सहायक समाहर्त्ता सहित विभिन्न नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 19, 2026Rojagar Mela Chhapra: छपरा में 10वीं-आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका, 83 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 25 से 30 हजार रूपये
छपराApril 19, 2026Solar Loan Mela: छपरा में लगेगा सोलर लोन मेला, अब हर घर का बिजली बिल होगा शून्य
बिहारApril 19, 2026मनरेगा मजदूरों के लिए डिप्टी सीएम की बड़ी मांग, बिहार ने मांगा बराबरी का हक
क्राइमApril 18, 2026Crime News: सारण में 10 वर्षों से फरार हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार







