सारण में IIT और NEET पास छात्र-छात्राओं को मिलेगा स्टूडेंट क्रेडिट योजना का लाभ
छपरा। जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा सात निश्चय योजना के तहत संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर बैठक की गई। जिलाधिकारी ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को राज्य सरकार द्वारा वर्त्तमान वित्तीय वर्ष के लिये निर्धारित लक्ष्य की शत प्रतिशत प्राप्ति का निदेश दिया गया।
इस वर्ष सारण जिला के जो बच्चे ITI, MBBS, NEET में उत्तीर्ण हुये हैं, उन सभी बच्चों को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से लाभान्वित करने का निदेश दिया गया।
इस योजना के तहत बिहार सरकार द्वारा उच्च शिक्षा हेतु छात्रों को 4 प्रतिशत एवं छात्राओं को 1 प्रतिशत साधारण ब्याज की दर पर अनुदानित शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही शिक्षण अवधि के दौरान यह ऋण ब्याज मुक्त होता है।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत वर्त्तमान वित्तीय वर्ष में सारण जिला के लिए 3530 के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अबतक 500 आवेदन प्राप्त हुये हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया
- October 30, 2026छपरासारण समेत 10 जिलों के डीटीओ से जवाब तलब, परिवहन मंत्री ने डीटीओ को थमाया शो-कॉज
- October 30, 2026छपराछपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 से 25 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद



