BREAKING: सारण SP गौरव मंगला हटाए गए, डॉ कुमार आशीष होंगे नए एसपी

छपरा। सारण में लोकसभा चुनाव के दौरान हुई हिंसा के बाद सारण के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव मंगला का ट्रांसफर पुलिस मुख्यालय के द्वारा कर दिया गया है। एसपी डॉक्टर गौरव मंगला अगले आदेश तक पदस्थापना की प्रतीक्षा में मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है। वहीं नए एसपी के तौर पर आईपीएस डॉक्टर कुमार आशीष की पोस्टिंग की गई है डॉ कुमार आशीष फिलहाल मुजफ्फरपुर रेल एसपी के पद पर तैनात है।
बता दे की 20 मई को सारण लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा था मतदान के दौरान नगर थाना क्षेत्र के भिखारी चौक बड़ा तेलपा स्थित मतदान केंद्र पर रोहिणी आचार्य के पहुंचने के बाद राजद और भाजपा समर्थकों के बीच हिंसा हुई। अगले दिन यह हिंसा खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। भिखारी चौक पर भाजपा के समर्थकों ने तीन राजद के कार्यकर्ताओं को गोली मार दी।
जिसमे एक कार्यकर्ता की मौत हो गयी थी। दो अन्य लोग घायल हो गए थे जिनका इलाज जारी है।अब गृह विभाग के द्वारा सारण के एसपी को हटा दिया गया है। सारण एसपी के पद पर आईपीएस अधिकारी डॉक्टर कुमार आशीष की तैनाती की गई है। एसपी डॉ गौरव मंगला की पोस्टिंग पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना की प्रतीक्षा में कर दी गयी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



