छपरा में SPG और PMO के अधिकारियों ने आईसीयू का किया औचक निरीक्षण, जांच पड़ताल के व्यवस्था पर हलकान दिखे अस्पताल के पदाधिकारी

छपरा। छपरा सदर अस्पताल में उसे समय भागमभाग की स्थिति उत्पन्न ही गई। जब अचानक से पहुंचे एसपीजी के अधिकारियों ने आईसीयू का जांच पड़ताल शुरू कर दिया। जांच की खबर सुनते ही सदर अस्पताल के सभी अधिकारी आईसीयू में पहुंच गए हैं। दरअसल प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सदर अस्पताल सहित सभी तरह के तैयारी का जायजा लिया जा रहा है। किसी भी आकस्मिक घटना दुर्घटना के स्थिति में आपातकालीन सुविधा को लेकर आईसीयू के व्यवस्था के जांच पड़ताल को लेकर पीएमओ और एसपीजी के अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे हुए थे। लगभग 15 मिनट तक सभी तरह के व्यवस्था का जांच पड़ताल और अवलोकन करने के बाद अस्पताल से निकल गए।
चुनावी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मई को छपरा आ रहे है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सभी तरह के व्यवस्था और सुरक्षा दृष्टिकोण से जांच पड़ताल किया जा रहा है।
इसी क्रम में चिकित्सा सुबिधा के मद्देनजर एसपीजी और पीएमओ के अधिकारी सदर अस्पताल में व्यवस्था का अवलोकन करने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे हुए थे। अधिकारियों के भ्रमण के दुरण सदर अस्पताल के आईसीयू यूनिट का बदला बदला सा नजारा देखने को मिला। सभी स्वास्थ्यकर्मी अपने प्रोपर ड्रेस में दिखे वही। आईसीयू के बेड तथा स्टेचर पर नए चादर देखने को मिला।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 16, 2026बिहारSmart Meter Rollout: बिहार में 1.30 करोड़ और उपभोक्ताओं के घर लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल
- August 14, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में राहगीरों को निशाना बनाकर लूटने वाले संगठित गिरोह के 7 बदमाश गिरफ्तार



