गर्मी की छूटी में करें लालकुआँ की यात्रा, छपरा के रास्ते 10 फेरो में चलेगी Special Train

छपरा: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05060/05059 लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं वाया कप्तानगंज, पडरौना ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन संशोधित समयानुसार लालकुआं से 25 अप्रैल से 27 जून, 2024 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को तथा हावड़ा से संशोधित अवधि 26 अप्रैल से 28 जून, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को 10 फेरों के लिये किया जायेगा।
05060 लालकुआं-हावड़ा ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी संशोधित समयानुसार लालकुआं से 13.35 बजे प्रस्थान कर किच्छा से समय 13.57 बजे, भोजीपुरा से 15.10 बजे, पीलीभीत से 16.00 बजे, पूरनपुर से 17.05 बजे, मैलानी से 18.30 बजे, गोला गोकरननाथ से 18.55 बजे, लखीमपुर से 19.42 बजे, सीतापुर से 21.35 बजे, बुढ़वल से 22.45 बजे, गोंडा से 23.25 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 00.55 बजे, खलीलाबाद से 01.35 बजे, गोरखपुर से 02.15 बजे, कप्तानगंज से 03.02 बजे, पडरौना से 04.02 बजे, तमकुही रोड से 04.52 बजे, थावे 05.50 बजे, सीवान से 06.55 बजे, छपरा से 08.05 बजे, हाजीपुर से 09.15 बजे, मुजफ्फरपुर से 10.10 बजे, समस्तीपुर से 11.17 बजे, बरौनी जं. 12.35 बजे, किऊल से 14.37 बजे, जसीडीह से 15.32 बजे, आसनसोल से 17.05 बजे, दुर्गापुर से 17.37 बजे, बर्द्धवान से 18.52 बजे तथा बण्डेल से 20.02 बजे छूटकर हावड़ा 21.30 बजे पहुँचेगी।
05059 हावड़ा-लालकुआं ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी संषोधित अवधि एवं संशोधित समयानुसार 26 अप्रैल से 28 जून, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को हावड़ा से 23.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बण्डेल से 00.32 बजे, बर्द्धमान से 01.30 बजे, दुर्गापुर से 02.22 बजे, आसनसोल से 03.30 बजे, जसीडीह से 05.07 बजे, किऊल से 06.50 बजे, बरौनी जं. से 10.00 बजे, समस्तीपुर से 11.45 बजे, मुजफ्फरपुर से 13.10 बजे, हाजीपुर से 14.23 बजे, छपरा से 16.50 बजे, सीवान से 17.45 बजे, थावे से 18.45 बजे, तमकुही रोड से 19.22 बजे, पडरौना से 20.02 बजे, कप्तानगंज से 21.15 बजे, गोरखपुर से 22.20 बजे, खलीलाबाद से 22.57 बजे, बस्ती से 23.30 बजे, तीसरे दिन गोंडा से 00.55 बजे, बुढ़वल से 01.37 बजे, सीतापुर से 03.45 बजे, लखीमपुर से 06.15 बजे, गोला गोकरननाथ 07.25 बजे, मैलानी से 09.10 बजे, पूरनपुर से 09.50 बजे, पीलीभीत से 10.55 बजे, भोजीपुरा से 12.05 बजे, तथा किच्छा से 12.55 बजे छूटकर लालकुआं 13.55 बजे पहुँचेगी।
इस गाडी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 18 एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 18, 2026IPS Trnsfer in Bihar: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए SP
Railway UpdateJune 18, 2026छपरा को रेल मंत्री देंगे बड़ी सौगात: छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ, मढ़ौरा से विदेश जाएगा 51वां रेल इंजन
बिहारJune 18, 2026बिहार में जमीन खरीदने पर महिलाओं को मिलेगा अतिरिक्त छूट, जमीन अधिग्रहण पर बढ़ा मुआवजा
बिहारJune 18, 2026जमीन मालिकों के लिए खुशखबरी! 11 सैटेलाइट टाउनशिप में जमीन बिक्री पर लगी पाबंदी खत्म







