छपरा

सारण DM ने की बड़ी कार्रवाई, लापरवाह 106 पंचायत सचिवों पर लगाया आर्थिक जुर्माना

एक-एक हजार का अर्थदंड, सेवा पुस्तिका में दर्ज करने का आदेश

छपरा : सारण जिले में जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिवों पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत 106 पंचायत सचिवों पर जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11(क) के तहत एक-एक हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया है। साथ ही संबंधित राशि को वेतन से काटने और इसकी प्रविष्टि सेवा पुस्तिका में दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

जनगणना कार्य में लापरवाही पर हुई कार्रवाई

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि जनगणना राष्ट्रहित से जुड़ा सर्वोच्च प्राथमिकता वाला कार्य है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है।

बताया गया है कि गत 6 मई को सभी संबंधित पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया था। साथ ही बीडीओ को नोटिस तामिला कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया था। जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा तामिला प्रतिवेदन भी समर्पित किया गया, लेकिन निर्धारित अवधि बीत जाने के बावजूद संबंधित पंचायत सचिवों ने न तो योगदान दिया और न ही कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत किया।

एक-एक हजार रूपये का लगा आर्थिक जुर्माना

इसे प्रशासनिक आदेश की अवहेलना एवं जिले में संचालित महत्वपूर्ण गतिविधियों में बाधा उत्पन्न करना मानते हुए जिलाधिकारी ने जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11(क) के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए आर्थिक दंड अधिरोपित किया। उल्लेखनीय है कि इस धारा के अंतर्गत एक हजार रुपये जुर्माने के साथ अधिकतम तीन वर्ष के कारावास का भी प्रावधान है।

क्रम संख्याप्रखंड का नामकार्रवाई वाले पंचायत सचिव
1रिविलगंज4
2दरियापुर9
3इसुआपुर3
4छपरा7
5एकमा4
6सोनपुर7
7मकेर3
8मांझी10
9तरैया4
10दिघवारा5
11मढ़ौरा4
12गरखा8
13मशरक5
14पानापुर3
15लहलादपुर2
16जलालपुर7
17अमनौर6
18बनियापुर7
19नगरा3
20परसा5
कुल106

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में भी जनगणना या अन्य महत्वपूर्ण सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button