सारण की महिला सिपाही की सांप के डंसने से किशनगंज में मौत

छपरा। जिले के मशरक थाना क्षेत्र के सुंदर गांव की महिला सिपाही की किशनगंज के टेढ़ागाछ थाना में की सांप डंसने से मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया। मृतक मशरक थाना क्षेत्र के सुंदर गांव निवासी नरेश प्रसाद सिंह की 27 वर्षीय पुत्री शांति कुमारी हैं। महिला सिपाही को बैरक में सामान लेने के दौरान दाहिने हाथ के अंगुली में सांप ने डंस लिया।
उसे इलाज के लिए टेढ़ागाछ पीएचसी में भर्ती करवाया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां स्थिति गंभीर देखकर रेफर कर दिया गया।हायर सेंटर इलाज के ले जाने की दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद गाॅड आफ आनर दिया गया।
मृतका महिला सिपाही पिछले आठ माह से किशनगंज के टेढ़ागाछ थाने में तैनात थी। किशनगंज जिला पुलिस में वर्ष 2018 से थी। शव गांव पहुंचते ही मातम छा गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







