महराजगंज का चहुमुखी विकास ही मेरा मुख्य लक्ष्य: आकाश कुमार सिंह

छपरा: इंडिया गठबंधन के महराजगंज लोकसभा सीट से काँग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह ने बनियापुर विधानसभा अंतर्गत विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. पुछरी में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि अगर देश मे हमारी गठबंधन की सरकार बनी तो किसान न्याय के तहत किसानों को सही दाम,MSP की कानूनी गारंटी मिलेगी. किसानों की कर्ज माफ़ी कि जाएगी.
आकाश कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा कि सरकार ने किसानों के साथ वादाखिलाफी कि हैं. कांग्रेस किसानों के आय को दुगुना करेगी. यह कांग्रेस कि गारंटी है जो हर हाल में पूरा होगा। आज गैस सिलेंडर का दाम आसमान छू रहा है जिसे हमलोग 500 रुपये में सभी के लिए उपलब्ध कराएंगे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से किसान युवा और नौजवान सभी त्रस्त हैं. इसीलिए इस बार महराजगंज के जनता बदलाव के पक्ष में है और यहाँ हाथ छाप पर वोट देकर देश के अंदर इंडिया गठबंधन की सरकार बनायेगी.
कांग्रेस प्रत्याशी आकाश सिंह ने आज बनियापुर विधानसभा के जलालपुर, पुछरी, पैगम्बरपुर, पिठौरी, हरपुर, कराह, पिरौठा, धनगढ़हा, गोवा पिपरपाती, बनियापुर, सरेया एवं विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर जनता से समर्थन और आशीर्वाद लिया। इसी बीच उन्होंने हरपुर शिवालय मंदिर में पूजा अर्चना कर महराजगंज के लोगो के लिए कामना किया। उन्होंने यह भी कहा कि महराजगंज के अंदर कोई भी विकास का काम नही हुआ है. कांग्रेस कि सरकार आने पर यंहा चीनी मिल साहित विभिन्न तरह के उद्योग कारखाने को लगाया जाएगा.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



