
उम्रदराज लोग ही नहीं कम उम्र के युवा भी हड्डियों के दर्द से अछूते नहीं: डॉ आनंद
बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) टेस्ट से हुआ हड्डी का जांच
छपरा। छपरा शहर के योगिनिया कोठी स्थित श्री साईं आर्थो केयर सेंटर परिसर में गुरुवार को हड्डी के जांच के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में करीब 50 से भी अधिक मरीजों का जांच कर आवश्यकता अनुसार दवा उपलब्ध कराया गया।
शिविर में श्री साईं आर्थो केयर सेंटर के संचालक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ आनंद कुमार द्वारा मरीजों को परामर्श दिया गया। डॉ आनंद कुमार ने बताया की हड्डियों की मजबूती और दर्द की वजह का पता लगाने के लिए बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) टेस्ट किया गया।
शिविर में जोड़ों के दर्द, कंधे का दर्द, रीढ़ के दर्द, कमर दर्द, पुराने फैक्चर, गेठिया के मरीजों को देखा गया। उन्होंने कहा की हड्डियों और जोड़ों का दर्द आज के दौर में बेहद आम बात हो गयी है। उम्र दराज लोग ही नहीं कम उम्र के युवा भी हड्डियों के दर्द से अछूते नहीं हैं। उन्होंने मरीजों को सलाह देते हुए बताया की कैल्शियम या प्रोटीन की कमी होती है, तो घुटनों में सूजन या दर्द की समस्या होती है। कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिनका आप सेवन कर, शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकते हैं और घुटनों की दर्द से राहत पा सकते हैं। दूध में भरपूर मात्रा में विटामिन-D और कैल्शियम की मात्रा पाये जाते हैं। ये आपके शरीर की हड्डियों को मजबूत करता है। आप रोजाना दूध का सेवन कर सकते हैं। इसे पीने से आपको दर्द से आराम मिल सकता है। इस मौके पर अर्थो केयर के सभी स्टॉफ मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 8, 2026छपराछपरा की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल की बड़े पर्दे पर दमदार एंट्री, ‘पब्लिक का हीरो’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में आएंगी नजर
- August 8, 2026करियर – शिक्षाChhapra Rajendra College: नये विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ शिक्षक-कर्मियों का हल्लाबोल, राजेंद्र कॉलेज में काला फीता बांधकर प्रदर्शन
- August 8, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी गोलू गिरी को किया गिरफ्तार
- August 7, 2026छपरासारण में कटाव पर DM का बड़ा एक्शन, इसुआपुर में किया निरीक्षण, 2 हजार बोरे रखने और सीमेंटेड सुरक्षा कार्य का आदेश



