अरविंद अकेला कल्लू का एक और होली स्पेशल धमाका “देवरे विलेन हो जाई” ने उड़ा दिया गर्दा

भोजपुरी डेस्क। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में युवा दिलों की धड़कन का खिताब रखने वाले सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू ने इस बार होली पर अपने गानों से तहलका मचा रखा है। इसी क्रम में उनका एक और नया गाना “देवरे विलेन हो जाई” ने आज रिलीज के साथ गर्दा उड़ा दिया है।
गाने को उनके फैंस के साथ-साथ भोजपुरी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। कल्लू के गानों की खास बात यह है कि उन्होंने गांव जवार में गए जाने वाले होली गीतों को नए सिरे से नए अंदाज में प्रस्तुत किया है। इस वजह से भी कल्लू के गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।
देखा जाए तो अनंत म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज कल्लू का गाना “देवरे विलेन हो जाई” बेहद कमर्शियल है और यह होली को अपने अंदाज में सेलिब्रेट करती नजर आ रही है। कल्लू इस गाने को अपनी खूबसूरत आवाज में रंग दिया है। वे कहते हैं कि गाना “देवरे विलेन हो जाई” मजेदार गाना है। यह गाना होली में लोगों को बेहद पसंद आएगी।
हमने एक संपूर्ण मनोरंजन वाले गाने की प्रस्तुति आपके समक्ष रखी है। उम्मीद करता हूं कि आप सभी से खूब प्यार आशीर्वाद देंगे और इससे बड़ा बनाएंगे। कल्लू ने कहा कि आगे भी होली पर उनके गानों की श्रृंखला आती रहेगी। हर एक गाना बेहद खास है। इसलिए आप उन सभी गानों को खूब प्यार और आशीर्वाद दें।
आपको बता दें कि होली स्पेशल गीत “देवरे विलेन हो जाई” को जहां अरविंद अकेला कल्लू ने गया है वही इस गाने के संगीतकार श्याम सुंदर और गीतकार आशुतोष तिवारी हैं। गाने को डायरेक्ट किया है – सुशांत सिंह और कुमार चंदन ने। गाने के निर्माता विक्की यादव हैं और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 11, 2026Saran Crime News: चोरी की बाइक बनी राजदार, खुल गया हथियार और शराब कारोबार का खेल
Railway UpdateJune 11, 2026रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा का ‘फुल चेकअप’, फायर सेफ्टी ऑडिट से उजागर होंगी कमियां
करियर – शिक्षाJune 11, 2026सारण के 9 प्रखंडों में खुलेगा उच्च शिक्षा का द्वार, 1 जुलाई से शुरू होंगी डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई
क्राइमJune 10, 2026Crime News Saran: सारण में बाइक चोरी के संगठित नेटवर्क का खुलासा, पुलिस ने 5 चोरों को दबोचा







