• पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया
छपरा। छपरा में प्यार के इंतेक़ाम एक खौफनाक मंजर देखने को मिला है। जहां अपनी प्रेमिका के रुसवाई से पागल आशिक ने खौफनाक खूनी खेल खेलकर प्रेमिका समेत उसके पिता और बहन की मौत का घाट उतार दिया है। घटना सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव की है। जहां मंगलवार की रात्रि करीब 2:00 बजे पागल आशिक ने घर में घुसकर इस खूनी वारदात को अंजाम दिया है। मृतकों की पहचान सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव निवासी 55 वर्षीय तारकेश्वर सिंह उर्फ झाबर सिंह तथा उनकी दो पुत्री 17 वर्षीय चांदनी कुमारी और 15 वर्षीय विभा कुमारी के रूप में की गई है।
वही इस घटना में प्रेमिका की मां शोभा देवी किसी तरह से अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकली तथा शोर मचाने पर गांव वाले जुटे तब तक पागल आशिक ने तीन लोगों की हत्या कर दी थी। वही शोभा देवी को भी हाथ में चाकू लगा है जिन्हे घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रसूलपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना में दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। संतोष राम के पुत्र सुधांशु कुमार उर्फ रोशन, सुनील राम के पुत्र अंकित कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तारकेश्वर सिंह की पुत्री चांदनी कुमारी के साथ सुधांशु का प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसका विरोध चांदनी की माँ कर रही थी। अपनी माँ के कहने पर चांदनी कुमारी कई महीनो से सुधांशु से फोन पर बात नहीं कर रही थी। जिससे सुधांशु नाराज था। इसी वजह से सुधांशु ने अपने दोस्त अंकित के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका समेत उसके पिता और बहन की चाकुओं से गोदकर का निर्मम तरीके से हत्या कर दी। तारकेश्वर सिंह के सीने में और गर्दन पर कई बार चाकू से हमला किया गया है। वही चांदनी कुमारी और विभा कुमारी के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर चाकू से दर्जनों बार हमला किया गया है। तीनों की मौत काफी दर्दनाक हुई है।
सारण के एसपी डॉक्टर आशीष कुमार ने बताया कि इस घटना में शामिल दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम बुलाई गई है। प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का है। घटनास्थल पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद
- October 28, 2026क्राइमCrime News Chhapra: सारण में शौच करने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस
- October 28, 2026बिहारअब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
- October 28, 2026छपरासारण में अब होगी सिटी एसपी की तैनाती, बिहार कैबिनेट ने नए पद सृजन को दी मंजूरी



