छपरा। छपरा में शादी समारोह में नर्तकी के साथ डांस और अवैध हथियार लहराना और हर्ष फायरिंग महंगा पड़ गया है। पुलिस ने हर्ष फायरिंग के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
हर्ष फायरिंग और अवैध हथियार के विरुद्ध सरण पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व से ही निर्देश है कि कोई भी हर्ष फायरिंग जैसी घटना होने पर फायरिंग करने वाले आयोजन को स्थल के संचालकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में 23 फरवरी को खैरा थाना को सूचना एवं वीडियो और फोटो प्राप्त हुई की गोविंदपुर डुमरी स्थित प्रदीप सिंह के घर शादी समारोह में कुछ युवकों के द्वारा आर्केस्ट्रा में नर्तकी के साथ डांस करते हुए अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग की जा रही है।
एसपी ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस एवं तीन खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में खैरा थाना में अलग-अलग धाराओं में प्राथमिक की दर्ज की गई है। इस घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमुना मठिया गांव निवासी पाचू राय के पुत्र चंदन कुमार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव निवासी शैलेश राय के पुत्र अभिषेक कुमार शामिल है। गिरफ्तार आरोपी चंदन राय के खिलाफ पहले से मुफस्सिल थाना में अपराधिक मामले दर्ज है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 28, 2026क्राइमChhapra Court News: छपरा के आदिल हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, तीन सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा
- November 28, 2026क्राइमChhapra Court: 11 साल बाद छपरा कोर्ट का बड़ा फैसला, मासूम की हत्या मामले में महिला को उम्र कैद की सजा
- November 28, 2026छपराफर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से रहें सावधान!सारण पुलिस ने छात्राओं को बताए साइबर ठगी से बचने के तरीके
- November 28, 2026खेलमोबाइल-टीवी छोड़िए, मैदान में उतरिए! राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी में 28 दिसंबर से लगेगा विंटर कैंप, 10 खेलों का मिलेगा प्रशिक्षण



