क्राइमछपरा

सारण में लेवी वसूली और हत्या की साजिश नाकाम, STF ने हथियार के साथ दो कुख्यात अपराधियों को दबोचा

लेवी वसूली और आपराधिक वारदात की योजना नाकाम

छपरा : सारण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दियारा क्षेत्र से दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लोडेड देशी राइफल, पिस्टल, कट्टा और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों पर लेवी वसूली, अवैध हथियार रखने और हत्या जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से दियारा क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के नेटवर्क को बड़ा झटका माना जा रहा है।

लेवी वसूली और आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश नाकाम

जानकारी के अनुसार 21 मई 2026 को विशेष कार्य बल बिहार द्वारा दिघवारा थाना को सूचना मिली थी कि डोरीगंज थाना क्षेत्र का वांछित अपराधी राजू राय उर्फ लगड़ा अपने सहयोगियों के साथ दियारा इलाके में अवैध हथियार के बल पर लेवी वसूली और आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।

सारण पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता

सूचना मिलते ही दिघवारा थाना, जिला आसूचना इकाई (DIU) और STF की संयुक्त टीम गठित कर शंकरपुर दियारा क्षेत्र में छापेमारी की गई। पुलिस टीम को देखते ही दो संदिग्ध मक्का के खेत से भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान राजू कुमार राय के पास से एक लोडेड देशी राइफल, 25 जिंदा कारतूस, एक देशी पिस्टल और मोबाइल बरामद किया गया। वहीं धर्मेन्द्र कुमार के पास से एक देशी कट्टा, पांच जिंदा गोली, एक खोखा और मोबाइल जब्त किया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे दियारा इलाके में रहकर लेवी वसूलते हैं तथा लोगों में दहशत फैलाने के लिए हथियार रखते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जरूरत पड़ने पर पैसे लेकर हत्या जैसी घटनाओं को भी अंजाम देते हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी राजू कुमार राय पर पहले से डोरीगंज थाना में आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। दोनों अपराधियों के खिलाफ दिघवारा थाना कांड संख्या-210/26 के तहत आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की जानकारी

क्रम संख्यानामपिता का नामपता
1राजू कुमार रायनंद कुमार रायचकिया, थाना-डोरीगंज, जिला-सारण
2धर्मेन्द्र कुमारजवाहर रायबलबंत टोला, थाना-डोरीगंज, जिला-सारण

राजू कुमार राय का आपराधिक इतिहास

थाना कांड संख्यादिनांकधाराएं
240/2408.09.2024धारा 391(2)(3)/190/109/132 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट
126/2415.06.2024धारा 25(1-B)A/26/35 आर्म्स एक्ट
157/2515.08.2025धारा 25(1-B)A/26/35 आर्म्स एक्ट

बरामद सामान की सूची

क्रम संख्याबरामद सामानसंख्या
1लोडेड देशी राइफल1
2जिंदा कारतूस25
3देशी पिस्टल1
4देशी कट्टा1
5जिंदा बोर गोली5
6खोखा1
7मोबाइल2
8बिन्डोली बैग2

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

इकाईविवरण
दिघवारा थानाथानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिसकर्मी
STFएसटीएफ, सारण
DIUजिला आसूचना इकाई, सारण

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button