ज्ञान-विज्ञान और तकनीक वर्तमान समय में समृद्धि के मानक: डॉ लालबाबू यादव
आई डिस्कवरी किड्स कालेज के वार्षिकोत्सव का आयोजन
छपरा। ज्ञान-विज्ञान और तकनीक वर्तमान समय में समृद्धि के मानक हैं. दुनिया में सबसे धनी वही लोग हैं जिन्होंने प्रौद्योगिकी पर आधिपत्य किया है. उक्त बातें डॉ एलबी यादव ने आई डिस्कवरी किड्स कालेज के वार्षिकोत्सव समारोह का उद्घाटन करते हुए कहीं. उन्होंने बिल गेट्स को उद्धृत करते हुए कहा कि आईटी के ज्ञान के कारण ही वे दुनिया के सबसे समृद्ध, प्रभावशाली और ताकतवर व्यक्ती हैं. डॉ यादव ने कहा कि आज के बच्चों के अंदर कल के न्यूटन, भाभा, कलाम, नेहरू, गांधी और अम्बानी छुपे हुए हैं. शिक्षण संस्थाएं अपने दैनिक कार्यकलाप के साथ विभिन्न आयोजनों के द्वारा उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रही हैं. शिक्षा को लेकर अभिभावकों में भी जागरुकता आयी है.
जीवन में पढ़ने की आदत बहुत जरूरी है. इसकी शुरुआत माँ की गोद वाली प्रथम पाठशाला से होनी चाहिए. आई डिस्कवरी किड्स कालेज नवाचार के माध्यम से बच्चों को सीखने की कला का सफलतापूर्वक प्रयोग कर रहा है. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रामजयपाल कालेज के प्राचार्य डॉ इरफान अली ने कहा कि प्रारम्भिक शिक्षा जितनी अच्छी होगी उच्च शिक्षा का स्तर भी उतना ही बढ़ेगा.
विद्यालय देश के भविष्य की नींव डाल रहे हैं. संस्थान के साथ अभिभावक और परिवार की भूमिका भी अहम है. बच्चों के भाषा, बोली, आचार, व्यावहार और आदतों पर भी कार्य करने की आवश्यकता है. वर्तमान परिवेश में बच्चों को मोबाईल एडिक्शन से बचाने और किताबों से जोड़ने की जरूरत है.
पूर्व में निदेशक शाहिद जमाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया. इस अवसर पर बच्चों ने सरस्वती वंदना से प्रारंभ कर आकर्षक संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. जिनमें सोशल मीडिया वायरस, स्टैचू ऑफ यूनिटी जेनेरेशन ऑफ क्लाॅद, राम आएंगे, आरंभ है प्रचंड जैसे दो दर्जन प्रस्तुतियों से लोगों को झूमने, मुस्कराने और गंभीर होने पर मजबूर किया. उद्घोषक की भूमिका प्रो शकील अनवर ने निभाया तो निदेशन अंकित राज का रहा.
इस अवसर पर मशहूर फोटोग्राफर राजीव कुमार डब्बु, शिक्षाविद विक्की आनंद आदि उपस्थित थे. जबकि सुनील कुमार, मोनार्क कुमार, सफदर हुसैन, अयूब अंसारी, राहुल सिंह आजाद खान, राहुल कुमार, सुनंदा सिंह, नसरीन खातून, गुड्डी, ज्योति गुप्ता, तरतीला, सिमरन, नाजिया नाज, आयान, इफ्फत, आस्था, मदीहा, इस्मत, आइजा, याशिता, श्रेया, सिद्धि, अखिल, अभियूष, पुष्कर, ओबैदा, सैफ, हिमांशु, मोहित, दीप, सुबहान, रौनक, आमिर आदि ने कार्यक्रम की सफलता में भूमिका निभाई.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



