बिना ड्राइवर 78 KM तक दौड़ी ट्रेन, रेलवे ने लोको पायलट को हटाया

नेशनल डेस्क। उत्तर रेलवे ने जम्मू के कठुआ से पंजाब के ऊंची बस्सी तक बिना लोको पायलट लगभग 78 किलोमीटर तक मालगाड़ी के दौड़ने के मामले में बड़ा एक्शन लिया है। उत्तर रेलवे प्रशासन ने मालगाड़ी के लोको पायलट (ड्राइवर) को सर्विस से हटा दिया है। इस कार्रवाई को लेकर कहा है कि पायलट की लापरवाही के कारण एक बड़ी घटना हो सकती थी, जिससे लोगों की जान जा सकती थी।
वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (डीएमई) द्वारा इस मामले में अनुशासनात्मक प्राधिकारी को नोटिस जारी किया गया था। जिसमें कहा कि लोको पायलट संदीप कुमार अपने कर्तव्यों को पूरा करने में विफल रहे। इससे बड़ी घटना हो सकती थी। साथ ही इससे रेलवे और विशेषकर उत्तर रेलवे की छवि को भी नुकसान पहुंचा है।
मामले के शुरुआती दौर में कठुआ रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर, मालगाड़ी के लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, प्वाइंटमैन (कठुआ), लोको इंस्पेक्टर, और टीआई को निलंबित कर दिया गया था।
एक सवाल के जवाब में रेल डिवीजन फिरोजपुर के डीआरएम संजय साहू ने कहा था कि कठुआ में खड़ी मालगाड़ी से जुड़े दोनों डीजल इंजन बंद थे। ये ट्रेन कैसे चल पड़ी इस संबंध में कमेटी जांच करने में जुटी है। ट्रेन जम्मू के कठुआ और पंजाब के ऊंची बस्सी के बीच लगभग 78 किलोमीटर दौड़ी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



