छपरा से कोलकाता जाने-आने के लिए रेलवे ने कर दिया इंतजाम, चलेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा छठ त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा हेतु 05063/05064 मऊ-कोलकाता-मऊ पूजा विशेष विशेष गाड़ी संचलन मऊ से 06 एवं 13 नवम्बर, 2024 को तथा कोलकाता से 07 एवं 14 नवम्बर, 2024 को 02 फेरों के लिये किया जायेगा।
मऊ से खुलकर सिवान एकमा और छपरा के रास्ते जाएगी कोलकाता :
05064 मऊ-कोलकाता पूजा विशेष गाड़ी 06 एवं 13 नवम्बर, 2024 को मऊ से 13.30 बजे प्रस्थान कर बेलथरा रोड 14.22 बजे, सलेमपुर से 14.55 बजे, भटनी से 15.12 बजे, भाटपार रानी से 15.27 बजे, मैरवा से 15.45 बजे, सीवान से 16.10 बजे, एकमा से 16.32 बजे, छपरा से 17.15 बजे, सोनपुर से 18.20 बजे, हाजीपुर से 18.32 बजे, मुजफ्फरपुर से 20.00 बजे, समस्तीपुर से 21.25 बजे, बरौनी से 22.50 बजे, दूसरे दिन किउल से 00.50 बजे, झाझा से 01.45 बजे जसीडीह से 02.19 बजे, मधुपुर से 02.46 बजे, चितरंजन से 03.33 बजे, आसनसोल से 05.00 बजे, दुर्गापुर से 05.32 बजे, वर्द्धमान से 07.05 बजे, बण्डेल से 08.12 बजे तथा नैहाटी से 08.45 बजे छूटकर कोलकाता 11.20 बजे पहुंचेगी।
सोनपुर के यात्रियों को भी फायदा :
वापसी यात्रा में 05063 कोलकाता-मऊ पूजा विशेष गाड़ी 07 एवं 14 नवम्बर, 2024 को कोलकाता से 13.20 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 14.10 बजे, बण्डेल से 14.36 बजे, वर्द्धमान से 15.38 बजे, दुर्गापुर से 16.38 बजे, आसनसोल से 17.10 बजे, चितरंजन से 17.35 बजे, मधुपुर से 18.17 बजे, जसीडीह से 18.44 बजे, झाझा से 20.50 बजे, किऊल से 21.27 बजे, बरौनी से 22.40 बजे, समस्तीपुर से 23.27 बजे, दूसरे दिन मुजफ्फरपुर से 00.27 बजे, हाजीपुर से 01.27 बजे, सोनपुर से 01.42 बजे, छपरा से 02.50 बजे, एकमा से 03.22 बजे, सीवान से 03.55 बजे, मैरवा से 04.22 बजे, भाटपार रानी से 04.42 बजे, भटनी से 05.05 बजे, सलेमपुर से 05.27 बजे तथा बेलथरा रोड से 06.02 बजे छूटकर मऊ 07.00 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 16 कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 12, 2026छपरामछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: करीब 10 हजार किसानों को मुफ्त मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
- September 12, 2026छपराछपरा के धनकुबेर इंजीनियर की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा, पटना से लेकर मुंबई तक फैला साम्राज्य
- September 12, 2026छपराछपरा शहर का बदलेगा नक्शा, सड़क-ड्रेनेज से सीवरेज तक बनेगा समग्र प्लान
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड



