
छपरा। सारण में एक बार फिर अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां अपराधियों के द्वारा गोली मारकर राजद नेता की हत्या कर दी गई है। जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के समतपुर गांव के रहने वाले 31 वर्षीय व सारण जिला के वरिष्ठ राजद नेता किशोर कुमार महतो उर्फ विधायक जी को बाइक सवार अपराधियों ने मंगलवार की अहले सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। घटना तब हुई जब हुए चाय पीकर बाइक से घर लौट रहे थे तभी बाइक पर सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए।
उन्हें गंभीर स्थिति में छपरा सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । स्थानीय थाना पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। मौत की खबर मिलते हैं परिवार में चीख पुकार शुरू हो गई। घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मालूम हो कि मृतक राजन नेता का आईटीआई संस्थान भी है। छपरा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने कराई। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर की प्रक्रिया चल रही थी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



