छपरा से आनंद बिहार के स्पेशल ट्रेन चलेगी, यात्रियों को भीड़ से मिलेगा छूटकारा

छपरा। महापर्व छठ पूजा में यात्रियों के भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा छठ पूजा विशेष ट्रेन का संचलन 20 एवं 23 नवम्बर दिन सोमवार एवं बृहस्पतिवार को छपरा से तथा 21 एवं 24 नवम्बर दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को आनन्द विहार टर्मिनस से दो फेरों के लिये किया जायेगा । इस ट्रेन की संरचना में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित कुर्सीयान का 01 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
05075 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस छठ पूजा विशेष गाड़ी 20 एवं 23 नवम्बर,2023 को छपरा से 17.45 बजे प्रस्थान कर सीवान से 18.30 बजे, देवरिया सदर से 19.35 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, खलीलाबाद से 21.37 बजे, बस्ती से 22.04 बजे, गोण्डा से 23.35 बजे, दूसरे दिन बुढ़वल से 00.42 बजे, सीतापुर से 03.05 बजे, बरेली से 06.50 बजे तथा मुरादाबाद से 08.25 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 11.50 बजे पहुंचेगी ।
वापसी यात्रा में 05076 आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा छठ पूजा विशेष गाड़ी 21 एवं 24 नवम्बर,2023 को आनन्द विहार टर्मिनस से 14.45 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 17.55 बजे, बरेली से 19.15 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 00.15 बजे, बुढ़वल से 02.28 बजे, गोण्डा से 03.30 बजे, बस्ती से 04.43 बजे तथा खलीलाबाद से 05.14 बजे, गोरखपुर 06.25 बजे, देवरिया सदर से 07.25 बजे, तथा सीवान से 08.30 बजे छूटकर छपरा 09.30 बजे पहुंचेगी ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 6, 2026बिहारबिहार में 42.83 लाख परिवारों का पक्का घर पूरा, पीएम आवास योजना का 87.25% लक्ष्य हासिल
- October 6, 2026बिहारबिहार में अब नहीं होगा टेंडर घोटाला, ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज
- October 6, 2026TechnologyBSNL: गलत बिलिंग और सेवा में कमी पर BSNL को झटका, 6.69 लाख के बिल पर आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
- October 5, 2026क्राइमसारण में आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषी करार, तीन अभियुक्त बरी; सजा के बिंदु पर 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई



