सारण में बेरहमी से गला रेतकर वृद्ध व्यक्ति की हत्या, कर चुका था दो-दो शादियां
छपरा। सारण जिले के माँझी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर तथा सहाबलपुर गाँव के सामने लगभग आधा किमी उत्तर अरहर के एक खेत में अपराधियों ने गला रेत कर बृद्ध की हत्या कर दिया। मृतक की पहचान स्थानीय दुर्गापुर गाँव निवासी अशोक साह उम्र 65 वर्ष बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि मृतक सोमवार को रहस्यमय ढंग से घर से लापता था। उसके लापता होने के बाद घर के लोग अगल बगल के गाँवों के अलावा अपने नाते रिश्तेदारों के यहाँ जाकर उसकी खोजबीन कर रहे थे।
परिजनों ने मंगलवार को मृतक के लापता होने की लिखित जानकारी माँझी थाना पुलिस को भी दी थी। पुलिस को दिए आवेदन में परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से उसे ढूंढ निकालने में मदद की भी गुहार लगाई थी। परिजनों ने लापता बृद्ध को ढूंढने के लिए उसका फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया था।
इस बीच बृद्ध की हत्या की मनहूस खबर पाकर घर में कोहराम मच गया। घर की महिलाएँ तथा अन्य परिजन रो रो कर बेहाल हो रहे थे। महिलाएँ रोते रोते बार बार बेहोश हो जा रही थी जिन्हें आस पड़ोस की महिलाएँ पानी छिड़ककर होश में लाने का प्रयास कर रही थीं। उन्हें सम्हालने में आसपास के ग्रामीण खासे परेशान थे। उधर रहर के खेत में बृद्ध का शव पड़े होने की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने तहकीकात करने के बाद आशंका व्यक्त की गयी कि हत्यारों ने पहले रस्सी के सहारे मृतक की गला दबाकर हत्या कर दी होगी तथा बाद में उसके जीवित होने की आशंका के भय से अपराध कर्मियों ने बेरहमी से उसका गला भी रेत डाला।
पुलिस ने घटनास्थल पर मृतक के शव के समीप पड़ा हुआ उसका गमछा तथा हत्या में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद की है। इस बीच शव मिलने की खबर पाकर घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास से एक स्वर से हत्यारों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी की पुरजोर मांग की। ग्रामीणों की मांग पर थानाध्यक्ष ने हर हाल में परिजनों को न्याय दिलाने तथा हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। बाद में पुलिस ने शव को उठाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बेहद ही मिलनसार तथा मृदुभाषी स्वभाव का ब्यक्ति था। मृतक ने दो दो शादियां की थी। मृतक की पहली पत्नी से दो पुत्र व एक पुत्री तथा उसकी दूसरी पत्नी से एक पुत्र व पाँच पुत्रियाँ हैं। मृतक की पहली पत्नी का निधन वर्षों पहले हो चुका है। मृतक की कुल नौ बेटे बेटियों में से सात की शादी हो चुकी हैं जबकि एक पुत्र व एक पुत्री अभी भी अविवाहित हैं।
मौके पर मौजूद कई ग्रामीणों द्वारा दबी जुबान बृद्ध की हत्या के लिए हत्यारों के प्रेम प्रसंग में उसके वाधक बनने को प्रमुख कारण बताया जा रहा था। मृतक बेहद गरीब था तथा मजदूरी आदि करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



