मांझी ई-किसान भवन में बीज के लिए पहुंचे किसानों ने किया हंगामा

छपरा। गेंहूँ के बीज लेने माँझी के ई किसान भवन परिसर पहुंचे सैकड़ों किसानों ने बीज मिलने पर विलम्ब किये जाने पर जमकर हंगामा किया। इससे पहले सुबह से ही किसानों की भारी भीड़ ई किसान भवन परिसर में जमा हो गई। लोग शीघ्र बीज वितरण की मांग कर रहे थे। भारी भीड़ के जमा होने हंगामा किये जाने की सूचना मिलने पर पहुंची माँझी थाना पुलिस ने किसानों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत किया। किसानों ने बताया कि उन्हें फोन पर मैसेज भेजकर बुलाया गया है। यहाँ पहुंचने पर उन्हें यह बताया जा रहा है कि आवेदकों की संख्या के मुताबिक बीज उपलब्ध नही है।
मौजूद किसानों की संख्या से कम बीज के पैकेट उपलब्ध रहने के कारण बुधवार को बीज वितरण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। इस वजह से प्रखंड के सभी 25 पंचायत क्षेत्रों से आये सैकड़ों किसानों को निराश होकर खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऑनलाईन आवेदक किसानों की संख्या के मुताबिक बीज के पैकेट उपलब्ध हो जाने के बाद ही अब बीज का वितरण किया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 26, 2026क्राइमChhapra News: मांझी में पुलिस की नाकेबंदी से पकड़ा गया पिकअप, 5 मवेशी बरामद; दो आरोपी दबोचे
- September 26, 2026Railway Updateछपरा-सीवान होकर दौड़ेगी सियालदह-गोरखपुर स्पेशल, त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ा सहारा
- September 26, 2026छपराChhapra Flood Alert: गंडक में बढ़ेगा पानी तो क्या होगा? सारण प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के निर्देश
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन



