विश्व गेठिया दिवस डॉ शैलेंद्र कुमार ने किया पौधा रोपण,उसकी रक्षा करने का लिया संकल्प
छपरा: विश्व गेठिया दिवस पर पर छपरा शहर के गोपेश्वर नगर स्थित बाला जी अर्थों केयर सेंटर परिसर में पौधा रोपण किया गया। पौधा रोपण करते हुए शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ शैलेंद्र कुमार ने पर्यावरण को बचाने तथा उसकी रक्षा करने का संकल्प लिया। उन्होंने पर्यावरण के नष्ट होने से होने वाले दुष्प्रभावों पर चर्चा की। और उन्होंने कहा कि हमें पौधरोपण पर जोर देना चाहिए लेकिन साथ ही यह भी ध्यान देना चाहिए की वे सभी पेड़ जीवित रहें हमें सिर्फ कागजों में दिखने के लिए या फोटो ¨खचवाने के लिए पेड़ नहीं लगाना चाहिए भले ही हम सिर्फ दो पेड़ लगाए।
लेकिन उनकी सेवा भी अपने बच्चों की तरह करें तो वही पेड़ हमारे परिवार की जीवन भर की ऑक्सीजन हमें प्रदान कर देंगे। लोग यदि अब भी नहीं चेते तो इसके दुष्परिणाम हमारे बच्चों को तथा आने वाली पीढि़यों को भोगने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होनें कहा कि हर साल 12 अक्टूबर को विश्व गठिया दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाना और मरीजों का हौंसला बढ़ाना है।
इसी उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण किया गया। इस मौके पर डॉ शैलेंद्र कुमार, प्रीतम प्रताप सिंह, जितेंद्र तिवारी, उपकार कुमार, नंदू राम, इत्यादि मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



