BREAKING: बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द, 7-15 अक्टूबर को होने वाले एग्जाम भी कैंसिल
पटना। केंद्रीय चयन पर्षद ने 1 अक्टूबर हुए बिहार पुलिस में सिपाही बहाली की परीक्षा को कैंसिल कर दिया है। इस बारे में पर्षद की तरफ से आधिकारिक तौर पर बयान जारी किया गया है।दोनों पालियों की परीक्षा कैंसिल की गई है। 7 और 15 अक्टूबर को भी जो परीक्षा होने वाली थी, उसे भी अगले आदेश तक कैंसिल कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए बिहार में 21,391 नए जवानों की भर्ती की जानी है।
रविवार को हुई परीक्षा के दौरान पटना में नकल करते हुए 6 कैंडिडेट्स पकड़े गए थे। उनके पास से आंसर-की मिली। 5 परीक्षार्थियों की आंसर-की प्रश्न पत्र से मैच हो गई थी।रविवार को पटना के कंकड़बाग के रामकृष्ण द्वारिका कॉलेज से पुलिस ने 6 लोगों को नकल करते हुए गिरफ्तार किया था। इनमें से 5 के पास बरामद आंसर-की प्रश्नपत्र से मैच हुई थी।
परीक्षा के दौरान पटना, सारण, बक्सर, समस्तीपुर, जमुई, लखीसराय, जमुई, बेगूसराय, शेखपुरा, कैमूर समेत 10 जिलों से 123 से अधिक अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 70 से अधिक सॉल्वर हैं।कैमूर के भूपेश गुप्त इंटर कॉलेज के केंद्र अधीक्षक संजय सिंह समेत 11 परीक्षार्थियों और शेखपुरा में 12 अभ्यर्थियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
21 हजार 391 सिपाही पदों के लिए पहले दिन रविवार को परीक्षा हुई थी। दो पाली में आयोजित परीक्षा में शामिल होने के लिए सीएसबीसी की ओर से 5.95 लाख प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 6, 2026क्राइमChhapra Court News: सड़क हादसे में मौत के मामले में लापरवाह चालक को डेढ़ साल की जेल, 21 हजार रुपये जुर्माना भी लगा
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर



