छपरा नगर निगम क्षेत्र से जल निकासी के लिए कैबिनेट से 134 करोड़ 97 लाख 8900 राशि आवंटित

छपरा : आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय पार्ट 2 के अंतर्गत छपरा नगर निगम क्षेत्र से जल निकासी हेतु सेंटेंज सहित कुल राशि 134 करोड़ 97 लाख 8900 की स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम योजना के लिए बिहार सरकार के कैबिनेट के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। कार्यकारी एजेंसी के रूप में राज्य सरकार के उपक्रम बुडको को नामित किया गया है।
इस संबंध में बुडको के अभियंता ने बताया कि इस योजना के तहत छपरा नगर निगम क्षेत्र में 30 किलोमीटर मुख्य नाला, प्रभु नाथ नगर में 8 किलोमीटर नाला एवं वर्तमान में खनुआ नाला पर से तुड़वाय गए दुकान वाले क्षेत्र में 1450 मी नाला बनाया जाएगा।
पूर्व में खनुआ नाले के 1750 मीटर तक के क्षेत्र के लिए ही राशि उपलब्ध थी।अब प्राप्त राशि से छपरा शहर के आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम को बनाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। आने वाले वर्षों में जल जमाव से छपरा के निवासियों को मुक्ति मिल जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 11, 2026Saran Crime News: चोरी की बाइक बनी राजदार, खुल गया हथियार और शराब कारोबार का खेल
Railway UpdateJune 11, 2026रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा का ‘फुल चेकअप’, फायर सेफ्टी ऑडिट से उजागर होंगी कमियां
करियर – शिक्षाJune 11, 2026सारण के 9 प्रखंडों में खुलेगा उच्च शिक्षा का द्वार, 1 जुलाई से शुरू होंगी डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई
क्राइमJune 10, 2026Crime News Saran: सारण में बाइक चोरी के संगठित नेटवर्क का खुलासा, पुलिस ने 5 चोरों को दबोचा







