छपरा

पुष्य नक्षत्र पर तनिष्क में खरीदारी की धूम, गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी पर मिल रही बंपर छूट

सोने पर ₹301 प्रति ग्राम की छूट, डायमंड ज्वैलरी पर भी बड़ा ऑफर

छपरा। शुभ मुहूर्त में सोने की खरीदारी की परंपरा और त्योहारी सीजन के उत्साह ने छपरा के तनिष्क स्टोर में रौनक बढ़ा दी। पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग पर सोने और हीरे के आभूषण खरीदने के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक स्टोर पहुंचे। आकर्षक गोल्ड रेट और विशेष फेस्टिव ऑफर्स ने ग्राहकों को खासा आकर्षित किया। धनतेरस और दीपावली से पहले मिल रही छूट का लाभ उठाने के लिए लोगों ने अपनी पसंद के आभूषणों की खरीदारी की।

त्योहारी सीजन को देखते हुए तनिष्क की ओर से ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर्स पेश किए गए हैं। इसके तहत गोल्ड ज्वैलरी की खरीदारी पर 301 रुपये प्रति ग्राम की विशेष छूट दी जा रही है। वहीं, मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत तक की राहत मिल रही है। डायमंड ज्वैलरी खरीदने वाले ग्राहकों को डायमंड वैल्यू पर 25 प्रतिशत तक की छूट का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा एसबीआई कार्ड के माध्यम से खरीदारी पर भी विशेष ऑफर उपलब्ध हैं।

आकर्षक डिजाइन और ऑफर्स ने बढ़ाई खरीदारी की रौनक

त्योहारों के मद्देनजर तनिष्क स्टोर में सोने और हीरे के आभूषणों की आकर्षक एवं नई डिजाइन की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। पारंपरिक आभूषणों से लेकर आधुनिक डिजाइन तक के विकल्प ग्राहकों को अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार खरीदारी का अवसर दे रहे हैं। शुभ अवसर पर सोना खरीदने की परंपरा के साथ इन विशेष ऑफर्स ने खरीदारी को और आकर्षक बना दिया है।

धनतेरस और दीपावली जैसे बड़े त्योहारों से पहले तनिष्क की यह विशेष पेशकश ग्राहकों के लिए आभूषण खरीदने का अच्छा अवसर लेकर आई है। स्टोर प्रबंधन की ओर से ग्राहकों को तनिष्क छपरा पहुंचकर आभूषणों की खूबसूरत रेंज देखने और उपलब्ध फेस्टिव ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button