Technology

6500mAh की तगड़ी बैटरी और 50MP पेरीस्कोप कैमरा के साथ आया Xiaomi का नया स्मार्टफोन, जानें कीमत

Xiaomi 17T भारत में एंट्री, 3500 निट्स ब्राइटनेस और धांसू फीचर्स से है लैस

Xiaomi 17T: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में शाओमी ने अपना नया प्रीमियम डिवाइस Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है। बेहतरीन लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आया यह फोन उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ बेहतरीन फोटोग्राफी और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। कंपनी ने इस फोन में प्रोसेसर से लेकर कैमरा सेटअप तक सब कुछ नेक्स्ट-लेवल दिया है।

Xiaomi 17T Display

Xiaomi 17T में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो इसका रेजलूशन 2756 x 1268 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज को सपोर्ट करता है। बेहतर वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए इसमें HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट मिलता है। सबसे खास बात यह है कि इसकी पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स है, जिससे कड़कती धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आएगी। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इस पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है।

Xiaomi 17T Processor

परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन काफी स्मूथ है। शाओमी 17टी में शक्तिशाली MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो भारी ग्राफिक्स और गेमिंग के लिए Arm Mail-G720 MC8 GPU के साथ आता है। इसके अलावा, मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए मोबाइल में 12 जीबी रैम और 512 जीबी तक की बड़ी इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

Xiaomi 17T Camera

कैमरा लवर्स के लिए Xiaomi 17T एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें ओआईएस (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP का Light Fusion 800 प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ ही 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और दूर की तस्वीरों को क्लियर क्लिक करने के लिए 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो सेंसर भी मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है, जिससे आप 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

Xiaomi 17T Battery

कंपनी ने इसमें 6500mAh की बेहद दमदार बैटरी दी है, जो आराम से दो दिन तक का बैकअप दे सकती है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 67 वॉट हाइपर चार्ज का सपोर्ट दिया गया है। डेटा सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा भी मौजूद है।

Xiaomi 17T Design

दमदार बैटरी होने के बावजूद फोन का वजन सिर्फ 200 ग्राम है। इसकी थिकनेस (डायमेंशन) 157.6x 75.2×8.17mm है, जिससे इसे हाथ में पकड़ना काफी आरामदायक रहता है। कनेक्टिविटी के लिए Xiaomi 17T में 5जी, 4जी, ड्यूल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी (USB Type-C) पोर्ट जैसे सभी जरूरी स्पेक्स दिए गए हैं।

Xiaomi 17T Price

Xiaomi 17T को भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में उतारा गया है:

  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: इसकी कीमत 59,999 रुपये रखी गई है।

  • 12GB RAM + 512GB स्टोरेज: इस टॉप वेरिएंट को ग्राहक 64,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Author Profile

Sanjeevani Desk

Related Articles

Back to top button