
छपरा। सारण जिले में अपराधियों के खिलाफ अब सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि उनकी अवैध संपत्तियों पर भी पुलिस का शिकंजा कसने जा रहा है। मासिक अपराध गोष्ठी में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विनीत कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अपराध से अर्जित संपत्ति की पहचान कर बीएनएसएस की धारा-107 के तहत जब्ती की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजे जाएं। इसके साथ ही सक्रिय अपराधियों, फरार अभियुक्तों और जेल से छूटे अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।
पंचायत भवन अकीलपुर में आयोजित मई माह की अपराध गोष्ठी में एसएसपी, ग्रामीण एसपी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीएसपी, पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष, शाखा प्रभारी एवं अभियोजन पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता, लंबित कांडों के निष्पादन तथा जन-केंद्रित पुलिसिंग को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
अपराधियों की संपत्ति पर चलेगा कानून का शिकंजा
गोष्ठी में सबसे महत्वपूर्ण निर्देश अपराध से अर्जित संपत्तियों की जब्ती को लेकर दिया गया। एसएसपी ने कहा कि कई अपराधी अवैध गतिविधियों से अर्जित धन से चल-अचल संपत्ति खड़ी कर लेते हैं। ऐसे मामलों की पहचान कर कानूनी प्रक्रिया के तहत संपत्ति जब्ती का प्रस्ताव तैयार किया जाए।
Realme का 5G फोन हुआ लॉन्च 12GB रैम, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 80W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
इसके साथ ही सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को सीसीए-12 के तहत कम से कम पांच-पांच प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को कहा गया कि सक्रिय अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और संगठित अपराध से जुड़े लोगों की सूची अद्यतन कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
वारंटियों और फरार अपराधियों पर चलेगा विशेष अभियान
बैठक में सभी थानाध्यक्षों को एस-ड्राइव चलाकर वारंट, सम्मन और कुर्की का निष्पादन तेज करने का निर्देश दिया गया। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने तथा फरार अपराधियों की सूची नियमित रूप से अपडेट करने को कहा गया।
मुहर्रम को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस
आगामी मुहर्रम पर्व को देखते हुए सभी थानाध्यक्षों, अंचल पुलिस निरीक्षकों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को शांति समिति की बैठक आयोजित करने, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने तथा आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को लगातार क्षेत्र भ्रमण कर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया।
हर कॉल पर 20 मिनट में देना होगा रिस्पॉन्स
एसएसपी ने ईआरएसएस (डायल-112) से प्राप्त शिकायतों पर अधिकतम 20 मिनट के भीतर प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही थानों में आने वाले लोगों के साथ शालीन और सम्मानजनक व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर विशेष जोर दिया गया।
संदिग्धों और बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर
रात्रि गश्ती और वाहन जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, बाइकर्स गैंग और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। सभी थानाध्यक्षों को प्रतिदिन प्लान ड्यूटी और नियमित वाहन जांच अभियान चलाने को कहा गया।
लंबित कांडों के निष्पादन पर जोर
सभी थानों में “डायरी राइटिंग कैंप” आयोजित कर लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक थानाध्यक्ष को हर महीने कम से कम दो मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया, जिनमें एक विशेष प्रतिवेदित मामला शामिल होगा।
स्वच्छ थाना को मिलेगा पुरस्कार
पुलिस प्रशासन ने प्रत्येक रविवार को जिले के सभी थानों में स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अभियान के तहत सबसे स्वच्छ थाना को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए पुलिसकर्मी
सीसीटीएनएस 2.0 के सफल क्रियान्वयन और तकनीकी दक्षता के लिए हरिहरनाथ थाना, पहलेजा थाना, गौरा थाना, नगरा थाना और साइबर थाना के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 12, 2026छपरामछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: करीब 10 हजार किसानों को मुफ्त मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
- September 12, 2026छपराछपरा के धनकुबेर इंजीनियर की 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा, पटना से लेकर मुंबई तक फैला साम्राज्य
- September 12, 2026छपराछपरा शहर का बदलेगा नक्शा, सड़क-ड्रेनेज से सीवरेज तक बनेगा समग्र प्लान
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड



