Railway Updateछपरा

Summer Special Train: छपरा के रास्ते आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

भीषण गर्मी में यात्रियों के लिए बड़ी राहत

Summer Special Train: गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर के बीच विशेष समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन वाया गोरखपुर संचालित की जाएगी, जिससे बिहार और पूर्वांचल के यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

सारण में बाढ़ का खतरा! प्रशासन ने शुरू की बड़ी तैयारी, जानिए क्या-क्या इंतजाम हुए

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 04028/04027 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन कुल 03 फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन छपरा, सोनपुर और हाजीपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

कब चलेगी स्पेशल ट्रेन

04028 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन 29 मई से 12 जून 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 09:15 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 04:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

वहीं वापसी दिशा में 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन 30 मई से 13 जून 2026 तक प्रत्येक शनिवार को मुजफ्फरपुर से सुबह 06:15 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 05:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

यात्रा के दौरान यह विशेष ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, सोनपुर और हाजीपुर समेत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।

04028 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन टाइमिंग

स्टेशनसमय
आनंद विहार टर्मिनल09:15 बजे
मुरादाबाद12:00 बजे
बरेली01:32 बजे
शाहजहांपुर02:32 बजे
सीतापुर04:35 बजे
गोंडा07:15 बजे
बस्ती08:40 बजे
गोरखपुर10:25 बजे
छपरा01:30 बजे (अगले दिन)
सोनपुर02:33 बजे
हाजीपुर02:48 बजे
मुजफ्फरपुर04:30 बजे

वापसी ट्रेन की टाइमिंग

04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन

स्टेशनसमय
मुजफ्फरपुर06:15 बजे
हाजीपुर07:20 बजे
सोनपुर07:32 बजे
छपरा09:45 बजे
गोरखपुर12:55 बजे
बस्ती01:50 बजे
गोंडा03:15 बजे
सीतापुर07:00 बजे
शाहजहांपुर09:57 बजे
बरेली10:54 बजे
मुरादाबाद02:05 बजे (अगले दिन)
आनंद विहार टर्मिनल05:30 बजे

ट्रेन में लगेंगे कुल 18 कोच

रेलवे प्रशासन के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इसमें एलएसआरडी का 01 कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (AC-3) के 05 कोच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (AC-2) के 02 कोच, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 कोच, शयनयान श्रेणी (Sleeper) के 05 कोच, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03 कोच तथा 01 जनरेटर सह लगेज यान शामिल होंगे।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी तथा गर्मी के मौसम में अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button