
Ganna Rath Bihar: बिहार में गन्ना खेती को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धति से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार अब “गन्ना रथ” अभियान के जरिए गांव-गांव जाकर किसानों को आधुनिक गन्ना खेती, उन्नत बीज, नई तकनीक और उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी देगी। गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस अभियान को तेजी से लागू करने का निर्देश दिया।
सारण में लेवी वसूली और हत्या की साजिश नाकाम, STF ने हथियार के साथ दो कुख्यात अपराधियों को दबोचा
मंत्री ने कहा कि किसानों को समय पर प्रमाणित और गुणवत्तायुक्त गन्ना बीज उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ब्रीडर सीड एवं प्रमाणित बीज उत्पादन करने वाली संस्थाओं की नियमित निगरानी और समयबद्ध अंकेक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों तक बेहतर और भरोसेमंद बीज पहुंच सके।
गांव-गांव पहुंचेगा ‘गन्ना रथ’
मंत्री ने गन्ना क्षेत्र विस्तार को लेकर व्यापक रणनीति तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि “गन्ना रथ” अभियान के माध्यम से किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों, वैज्ञानिक पद्धतियों, उन्नत बीज और उत्पादन बढ़ाने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। यह अभियान खासतौर पर उन पंचायतों में चलाया जाएगा जहां नई चीनी मिलों की स्थापना प्रस्तावित है, ताकि स्थानीय किसान नए अवसरों से जुड़ सकें।
मंत्री ने कहा कि वे स्वयं गन्ना उत्पादक क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का आकलन करेंगे और किसानों से सीधा संवाद करेंगे।
सारण में आर्केस्ट्रा की आड़ में गंदा खेल बेनकाब! 50 लड़कियां मुक्त, 20 आरोपी गिरफ्तार
गुड़ प्रोत्साहन योजना से बढ़ेगी किसानों की आय
बैठक में गुड़ प्रोत्साहन योजना की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों और उद्यमियों द्वारा दिए गए आवेदनों का जल्द निष्पादन कर उन्हें शीघ्र लाइसेंस उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी और किसानों की अतिरिक्त आय का मजबूत माध्यम बनेगी।
उन्होंने किसानों से “केन केयर पोर्टल” के माध्यम से अधिक से अधिक ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की, ताकि ज्यादा किसानों को योजना का लाभ मिल सके।
यंत्रीकरण और आधुनिक कृषि यंत्रों पर जोर
गन्ना उद्योग मंत्री ने कहा कि छोटे और सीमांत किसानों को भी आधुनिक कृषि यंत्रों का लाभ मिले, इसके लिए कस्टम हायरिंग सेंटर और कृषि उद्यमी यंत्र बैंक को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 से 70 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।
इसके अलावा कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से भी आधुनिक यंत्रों पर 70 प्रतिशत तक सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे खेती की लागत घटेगी और उत्पादन बढ़ेगा।
गन्ना विकास कार्यक्रम में कई नई पहल
बैठक में विभागीय सचिव धर्मेन्द्र सिंह ने विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में नई चीनी मिलों की स्थापना और गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए कई नई पहल की गई हैं। विभाग ने IISR लखनऊ तथा SRI पूसा के साथ समन्वय स्थापित कर उन्नत गन्ना बीज उत्पादन की प्रक्रिया शुरू की है।
Fame India Survey: सारण DM की प्रशासनिक कार्यशैली का देशभर में डंका, चर्चित अफसरों में शामिल
मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना के तहत किसानों को बीज उपलब्ध कराने पर 470 रुपये प्रति क्विंटल की सहायता राशि दी जाएगी। साथ ही गन्ना बीज परिवहन पर भी अनुदान देने का प्रावधान किया गया है।
बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं का लाभ समय पर किसानों तक पहुंचे और गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए जमीनी स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाए।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमMay 22, 2026सारण में 17 साल पुराने हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को उम्रकैद
क़ृषिMay 22, 2026अब गांव-गांव पहुंचेगा ‘गन्ना रथ’, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती की जानकारी
क्राइमMay 21, 2026सारण SSP ने सोनपुर थाने को लिया गोद, अब दिखेगा स्मार्ट पुलिसिंग का असर
TechnologyMay 21, 2026Bihar AI Summit 2026: बिहार में पहली बार होगा मेगा AI समिट, जुटेंगे 4000 से ज्यादा प्रतिनिधि







