Bihar Weather Forecast : इस तारीख से बिहार को मानसून का पूरी तरह से टाटा-बाय बाय, पटना से पूर्णिया तक इस दिन से बदल जाएगा मौसम

Bihar Weather Forecast : बिहार में मौसम का मूड अब पूरी तरह से बदलते दिख रहा है। जल्द ही मॉनसून बिहार से विदाई ले लेगा। इसका असर दिखने भी लगा है। दक्षिण बिहार में तो अब 12 अक्टूबर तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। वहीं उत्तर बिहार में भी बादलों के बाजार की खत्म होने की तैयारी है।
पटना: बिहार में अब मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया है। एक बार फिर से कई जिलों में पारा 30 डिग्री के पार चला गया है। राजधानी पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा पारा गोपालगंज में चढ़ा। यहां का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। आधे के करीब जिलों में पारा 30 डिग्री के ऊपर ही था। ये सब मॉनसून की विदाई के संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस महीने मॉनसून बिहार से पूरी तरह विदा हो जाएगा। हालांकि दक्षिण बिहार से ये करीब-करीब लौट चुका है। लेकिन उत्तर बिहार में थोड़ा समय लगेगा।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी पढ़िए
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिण बिहार में मानसून की सक्रियता करीब करीब खत्म हो चुकी है। हालांकि उत्तर बिहार में इसकी सक्रियता 11 अक्टूबर तक बनी रहेगी। 11 अक्टूबर को सिर्फ सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद 12 अक्टूबर से पूरे राज्य में मौसम शुष्क हो जाएगा यानी बादलों का बाजार सिमट जाएगा। बिहार में मौसम के पूर्वानुमान की विस्तृत जानकारी आप नीचे भी देख सकते हैं।
बिहार में इस दिन से मॉनसून की विदाई
मौसम विभाग के आंकड़ो के हिसाब से 12 अक्टूबर से बिहार को मॉनसून टाटा बाय बाय कह देगा। कुल मिलाकर इस साल अब तक मॉनसून में काफी कम बारिश हुई है। बिहार में इसका सबसे ज्यादा असर धान की खेती पर पड़ा है। अगस्त यानी सावन के महीने में जिस तरह का हाल हुआ, उसके फसलों की हालत खराब हो गई। कई जगहों पर रोपणी भी तय समय में देरी के बाद ही किसी तरह हो पाई
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



